news of Rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of Rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

राजस्थान के विधानसभा चुनाव की तिथि करीब आ चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे भी चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। राजे एक दिन में 4-4 जिले की 7-7 विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी का उत्साह बढ़ाने और जनता से विजयी सरकार बनाने की अपील कर रही हैं। आज सीएम राजे जोधपुर शहर से अपने सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। कल मुख्यमंत्री निवाई (टोंक), हिंडोली (बूंदी), धमोतर (प्रतापगढ़) विधानसभा और उसके बाद डूंगरपुर जिले में पहुंची। यहां उन्होंने चीखली, सागवाड़ा और आखिर में डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्रों में आम सभाएं की और स्थानीय जनता से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सभी सभाओं में भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही।


– आज सुबह 11:15 बजे उन्होंने आज अपनी पहली आमसभा ओसियां (जोधपुर) विधानसभा से की। राजे यहां भाजपा प्रत्याशी भैराराम चौधरी का समर्थन करने पहुंची थी।

– इसके बाद सीएम का दोपहर 12:30 बजे भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां राजे कमसा मेघवाल को उत्साह बढ़ाने और एक आम सभा को संबोधित करने पधार रही हैं।

– दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगी। यहां भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग हैं जो उनका स्वागत करेंगे। मुख्यंत्री राजे यहां एक आमसभा को संबोधित करेंगी।

– दोपहर 3:05 बजे सीएम का मेडता रोड़ (नागौर) पहुंचना प्रस्तावित है। यहां भंवराराम रिठारिया को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। यहां एक आमसभा प्रस्तावित है।

– शाम 4:25 बजे राजे किशनगढ़ (अजमेर) पहंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी। विकास चौधरी यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं।

– शाम 6:00 बजे सीएम का कारवां दूदू (जयपुर) विधानसभा पहुंचेगा जहां मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एक आमसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी। यहां से डॉ.प्रेमचंद बैरावा भाजपा प्रत्याशी हैं।

– आज शाम 7:15 बजे सीएम राजे बगरू (जयपुर) विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगी। यह आज का अंतिम पड़ाव होगा जहां मुख्यमंत्री एक आमसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय जनता से भाजपा प्रत्याशी कैलाश वर्मा को जिताने की अपील करेंगी।

Read more: निवाई-हिंडौली का हर वोट राजस्थान को उन्नति के नए शिखर पर ले जाएगा-मुख्यमंत्री राजे