news of rajasthan
शोक सभा में एक-दूसरे के सामने बैठे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और अशोक गहलोत।

अशोक गहलोत के भाई की शोक सभा में पहुंची सीएम, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

news of rajasthan
शोक सभा में एक-दूसरे के सामने बैठे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और अशोक गहलोत।

राजस्थान की राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी कहे जाने वाले वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज (शनिवार) को एक ही जाजम पर बैठे नजर आए। दोनों के बीच संवाद भी हुआ लेकिन बहुत सीमित। लेकिन यहां कोई सियासत नहीं चल रही थी बल्कि दोनों की आंखे नम थी। मौका था गहलोत के बड़े भाई कंवरसेन के निधन पर तीये के उठावणे का। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के बड़े भाई कंवरसेन गहलोत के निधन शहर के एक निजी अस्पताल में हदयाघात से हो गया था। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार हो चुका है।

Read more: राजस्थान में इतिहास रचने की तैयारी में वसुन्धरा राजे, जानिए कैसे…

इस गमगीन मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजनीति द्ववेश भुलाते हुए शोक सभा में शामिल होने जोधपुर पहुंची। यहां अशोक गहलोत पहले से ही मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने गहलोत से मुलाकात कर उनके भाई के निधन पर शोक जताया और थोड़ी देर शोक सभा में बैठी रही। इस दौरान दोनों के बीच कंवरसेन के बारे में थोड़ी चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गहलोत की पत्नी सुनीता और अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। लाल सागर क्षेत्र में आयोजित इस उठावणे में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे आज सुबह करीब पौने बारह बजे जोधपुर पहुंची और हेलीकॉप्टर से जसोल के लिए रवाना हो गईं। यहां उन्होंने सबसे पहले माता रानी भटियाणी मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद आसोतरा स्थित ब्रह्मधाम पहुंची। आखिर में उन्होंने नाकोड़ा जैन तीर्थ के दर्शन किए और जोधपुर लौट गईं।

Read more: प्रदेश के रंगमंचकर्मियों के हाथों में होगी सियासत की बागड़ोर