news of rajasthan
During the shooting of 'Thugs of Hindustan' in Jodhpur, AmitabhBachchan suffered from bad health.

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आज मंगलवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जानकारी के अनुसार, सीनियर बच्चन को इसके चलते चार्टर प्लेन से मुंबई ले जाया जाएगा। मुंबई से एक निजी चार्टर प्लेन जोधपुर के लिए रवाना हो गया है। प्लेन के जोधपुर से मुंबई पहुंचने के बाद अभिताभ बच्चन को किसी नामी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा सकता है। बता दें, बच्चन इन​ दिनों अपनी फिल्म ‘ठग्स आॅफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग के लिए जोधपुर आए हुए हैं। ​पिछले कुछ दिनों से वे जोधपुर के आस-पास विभिन्न लोकेशंस पर शूटिंग कर रहे थे। आज सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब होने से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

news of rajasthan
File-Image: ‘ठग्स आॅफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर में अमिताभ बच्चन की अचानक तबीयत बिगड़ी.

बिग बी 5 मार्च को फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे जोधपुर

अमिताभ बच्चन 5 मार्च को ही फिल्म की शूटिंग के लिए राजस्थान के जोधपुर पहुंचे थे। विजय कृष्णन आजाद की इस फिल्म में बिग बी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। करीब 200 करोड़ की लागत से बन रही इस फिल्म के म्यूजिक डॉयरेक्टर अजय-अतुल हैं। फिल्म ठग्स आॅफ हिंदुस्तान फिलिप मीडोज टेल के नॉवेल ‘कन्फेशन ऑफ अ ठग’ पर बन रही है।

Read More: स्कूलों में निःशुल्क सीट्स पर प्रवेश के लिए आज शिक्षा राज्यमंत्री निकालेंगे ऑनलाईन लॉटरी

मुंबई से डॉक्टरों की एक टीम अमिताभ बच्चन के चेकअप के लिए जोधपुर पहुंची

बता दें, अमिताभ बच्चन आज ​तबीयत खराब होने से पहले भी 9 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में चेकअप के लिए गए थे। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी साथ थे। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताकर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद वह एक बार फिर से फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए थे। मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। अब डॉक्टर तय करेंगे कि उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती किया जाए या नहीं। बिग बी ने आज सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वो शूटिंग के लिए निकल गए। वहीं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सीनियर बच्चन के साथ आमिर खान भी मौजूद हैं।