news of rajasthan
CM Raje Visiting Baba Baidhyanath Temple at Devgarh-Jharkhand.

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफा ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। साथ ही नागालैण्ड विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपार जन समर्थन मिला है। त्रिपुरा, नागालैण्ड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनावों की परिणामों को देखते हुए दोनों राज्यों में कमल खिलने को तैयार है। मेघालय में मिली जुली सरकार बनने की संभावना है। इस ऐतिहासिक जीत पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी के संगठन कौशल से यह अभूतपूर्व सफलता मिली है।’

news of rajasthan
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘पूर्वोतर राज्यों में भाजपा को मिला समर्थन यह साबित करता है कि देश में अब भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। मेघालय में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में हम और मजबूती से उभरेंगे।’ उन्होंने त्रिपुरा और नागालैण्ड की जनता को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजस्थान में भी आने वाले चुनावों में हम एक बार फिर जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

बता दें कि त्रिपुरा, नागालैण्ड और मेघालय में 60-60 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए हैं। त्रिपुरा में बीजेपी ने 44 सीटें अपने नाम कर एक तरफा जीत दर्ज की है। नागालैण्ड में भाजपा और एनपीएफ दोनों पार्टियों को 29-29 सीटें मिली हैं। मेघालय में कांग्रेस आगे है।

read more: मुंबई में नजर आ रही है राजस्थान की छवि- मुख्यमंत्री फडनवीस