Rajasthan Tourism Logo

 

Rajasthan Tourism Logo

राजस्थान सरकार द्वारा 2016 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग का एक नया लोगों डिजाइन किया। यह लोगों अपने आप में राजस्थान पर्यटन का पहचान बन चुका हैं। हाल ही में विज्ञापन क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ओगिल्वी एंड मेथर ने अपने वर्ल्ड वाईड कलेक्शन में राजस्थान पर्यटन के लोगो के डिजाइन को साल 2016 के बेस्ट ओगिल्वी कलेक्शन के रूप में चुना हैं।

ओगिल्वी अपने विश्व भर के सभी कार्यालयों में बनाए गये बेस्ट डिजाइन्स का एक संग्रह बनाता हैं यह संग्रह हर साल प्रकाशित किया जाता हैं।  दुनिया भर के साल 2016 के ओगिल्वी कलेक्शन में ओगिल्वी का 7 वें संस्करण है। दुनिया भर के ओगिल्वी कार्यालयों से उनके बेस्ट डिजाइन्स इस संग्रह में शामिल किए जाने के लिए चुने जाते हैं।

ओगिल्वी दुनिया भर से नए व स्ट्रोंग आईडियाज को चुनता है और यह आईडियाज हर बार हिस्टोरिकल होते हैं। ओगिल्वी एंड मेथर दुनिया भर में लगातार 5वी बार कांस लॉयन नेटवर्क ऑफ द ईयर चुने गये हैं। आगिल्वी को कांस एडवर्टाइजिंग फेस्टिवल 2016 में यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला हैं।

ओगिल्वी एंड मेथर दुनिया की सबसे बड़ी मार्केटिंग कम्युनिकेशन कंपनी हैं। ओगिल्वी मुंबई एशिया महाद्विप में पहले स्थान व विश्व में दूसरे स्थान पर है। ओगिल्वी न्यूयॉर्क विश्व में 5वां स्थान रखती हैं।