news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा
news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और राजस्थान भाजपा की ओर से प्रदेश में 4 अगस्त से निकाली जाने वाली सुराज गौरव यात्रा का नाम अंतिम समय पर बदल दिया गया है। अब इस यात्रा का नाम ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ रखा है। नाम बदले जाने के अलावा किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रस्तावित कार्यक्रम और रोडमेप यथावत रहेंगे। राजस्थान गौरव यात्रा की शुरूआत 4 अगस्त को उदयपुर के चारभुजा से होगी, जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झंडी दिखा रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री की रथयात्रा प्रदेश के सभी सातों संभागों का दौरा करेगी। 30 सितम्बर को यात्रा का अंतिम पड़ाव अजमेर में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

Read more: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा में

कटारिया बने राजस्थान गौरव यात्रा के संयोजक

राजस्थान गौरव यात्रा को संचालित करने के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में कुल 12 नेताओं को शामिल किया है। प्रदेश गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया को इस रथयात्रा का संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक का दायित्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को सौंपा है। संचालन टीम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्रीकृष्ण पाटीदार, ओंकार सिंह लखावत, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, रामनारायण डूडी को रखा गया है।

खास रथ पर सवार होंगी मुख्यमंत्री राजे

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एक खास रथ पर सवार होंगी और उसी की छत से जनता जनार्दन का अभिवादन स्वीकार करेंगी। रथयात्रा को भव्य बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बीजेपी के 100 युवा कार्यकर्ता और 15 चुने हुए कार्यकर्ता हर समय रथयात्रा के साथ रहेंगे। रथयात्रा के आगे 200 बाइकर्स रहेंगे। यात्रा के आगे-आगे महिला कार्यकर्ता कमल की रंगोली बनाएंगी। रथयात्रा की पल-पल की खबर से जनता को अपडेट कराने के लिए भाजपा मीडिया टीम की घोषणा हो चुकी है।

Read more: राजस्थान को खुशहाल बनाना एकमात्र लक्ष्य-मुख्यमंत्री राजे