news of rajasthan
सुराज गौरव यात्रा-राजस्थान

4 अगस्त को चारभुजा से शुरू होकर 30 सितम्बर को अजमेर पहुंच थमेगा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का चुनावी रथ

news of rajasthan
सुराज गौरव यात्रा-राजस्थान

विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सुराज गौरव यात्रा निकालने जा रही है। यह एक चुनावी यात्रा होगी जिसके तहत मुख्यमंत्री राजे अपने रथ में सवार होकर राजस्थान के सभी सातों संभागों से होकर गुजरेंगी और जनसभा करेंगी। यात्रा की शुरूआत 4 अगस्त को उदयपुर के चारभुजा मंदिर से होगी जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुराज गौरव यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के पहले दिन राजसमंद में दो लाख लोगों की जनसभा होगी। 40 दिनों तक चलने वाली इस रथयात्रा में 4 बार ब्रेक लिए जाएंगे। अजमेर संभाग में सुराज गौरव यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा। 2 अक्टूबर को रथयात्रा का समापन होगा। यात्रा के हर स्वागत प्वाइंट पर दो हजार कार्यकर्ता तैनात रहेंगे। साथ ही 15 चयनित कार्यकर्ता और 100 युवा कार्यकर्ता पूरी यात्रा में साथ रहेंगे। रथयात्रा के आगे 200 बाइकर्स रहेंगे। सुराज गौरव यात्रा के साथ ही लोकसभा क्षेत्र में सांसद उपयात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें केन्द्रीय नेताओं की भागीदारी रहेगी। सुराज गौरव यात्रा के लिए जिस रथ में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे निकलेंगी, उसे वास्तविक रथ की तरह तैयार किया गया है। इस बस को तमाम जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा पूरी तरह से पार्टी की होगी, सरकारी नहीं होगी। यात्रा के बीच में विधानसभा सत्र के दौरान कुछ समय का ब्रेक लिया जाएगा। – मदन लाल सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

इस प्रकार रहेगा सुराज गौरव यात्रा का कार्यक्रम

  • 4 अगस्त को उदयपुर के चारभुजा मंदिर से अमित शाह करेंगे यात्रा रवाना। दो लाख लोगों की जनसभा होगी।
  • 40 दिनों में यात्रा पूरी होगी। 30 सितम्बर को अंतिम दिन।
  • 40 दिनों में चार बार ब्रेक लिए जाएंगे।
  • 4 से 10 अगस्त तक उदयपुर संभाग में यात्रा।
  • 16, 17 और 19 व 17 को भरतपुर संभाग में।
  • 23 से 29 अगस्त को जोधपुर संभाग।
  • 2 से 7 सितम्बर को बीकानेर संभाग में।
  • 10 से 13 सितम्बर को कोटा संभाग में।
  • 16 से 20 सितम्बर को जयपुर संभाग में।
  • 23, 24 और 26 से 30 सितम्बर तक अजमेर संभाग में।
  • सुराज गौरव यात्रा के दौरान लोकसभा क्षेत्र में निकलेगी सांसद उपयात्रा।
  • 15 चयनित कार्यकर्ता व 100 युवा कार्यकर्ता पूरी यात्रा में साथ रहेंगे।
  • संभाग स्तर पर केन्द्रीय नेताओं की यात्रा में भागीदारी रहेगी।
  • हर जनसभा में कम से कम 25 हजार लोगों को जाने का लक्ष्य होगा।
  • स्वागत प्वाइंट पर दो हजार से ज्यादा लोग रहेंगे।
  • यात्रा के आगे संबंधित विधानसभा के 200 बाइक सवार चलेंगे।
  • जिन कस्बों व शहर से यात्रा गुजरेगी, वहां महिला कार्यकर्ता कमल के फूल की रंगोली बनाएंगी।

Read more: कारोबारियों की हर तकलीफ में साथ खड़ी है भाजपा सरकार-राजे