news of rajasthan
जैतारण में रूपमुनिजी महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
जैतारण में रूपमुनिजी महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज जैतारण से जोधपुर संभाग की राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण शुरु किया। उन्होंने रथ यात्रा की शुरुआत श्रीमरुधर केसरी पावन धाम से की। मुख्यमंत्री राजे सबसे पहले यहां पहुंची और रूपमुनिजी महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धेय रूपमुनिजी ने आजीवन भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया था। उन्होंने रूपमुनिजी के सुकर्मों पर चलने का आव्हान किया।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का तीसरा चरण 3 दिन के विश्राम के बाद आज फिर से शुरु हो गया है। इन दिनों रथ यात्रा जोधपुर संभाग के सफर पर है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने में अग्रणी भूमिका निभाने के कारण रूपमुनिजी को सम्पूर्ण समाज में अपार श्रद्धा भाव के साथ देखा जाता है। गोसेवा के प्रति उनकी निष्ठा दूसरों के लिए अनुकरणीय है। हमें भी मुनि जी के रास्ते पर चल प्रदेश व देश के विकास में अहम भागीदारी निभानी चाहिए।’

यहां एक आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम सरकार में आए तो जैतारण क्षेत्र पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहा था और यहां के लोग फ्लारोइडयुक्त खारा पानी पीने को मजबूर थे। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने जैतारण को जवाई जलदाय परियोजना से जोड़कर जवाई बांध का मीठा पानी घर-घर में उपलब्ध कराया है। जैतारण में जनसभा के दौरान आसरलाई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बर में 132 KV GSS सहित कई गांवों व शहरों में गौरव पथों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

news of rajasthan
जैतारण विस क्षेत्र की बालिकाओं को योजनाओं के चेक भेंट ​करते हुए राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जैतारण विस क्षेत्र की बालिकाओं को शुभशक्ति योजना के तहत 55-55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं को साइकिलें, स्वयं सहायता समूहों को एक-एक लाख के चेक सहित कई योजनाओं के तहत लाभ वितरित किया।

आज से दो दिन तक मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पाली जिले में रहेंगे और जनसंवाद करेंगी। राजस्थान गौरव यात्रा का जोधपुर संभाग का सफर 24 अगस्त से आरंभ हुआ है। यह सफर 2 सितम्बर तक चलेगा। यह 7 दिवसीय यात्रा है जिसमें जोधपुर संभाग के 6 जिलों में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान राजस्थान गौरव यात्रा 1285 किमी. का सफर तय करेगी और 32 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। 20 जनसभाएं और 51 स्वागत सभाएं होना प्रस्तावित है। 24 व 25 अगस्त को रथ यात्रा ने जोधपुर जिले को कवर किया है। 26 से 28 अगस्त को विश्राम रखा गया था। आज की रथ यात्रा का सफर सुबह 10:30 बजे से जैतारण से शुरु हुआ है।

Read more: विधानसभा अध्यक्ष को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का फोल्डर भेंट