news of rajasthan
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
news of rajasthan
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का द्रव्यवती नदी प्रोजेक्ट सराहनीय है। यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह कहना है भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का। नायडू आज जयपुर में जयपुर एक्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में आयोजित स्मार्ट सिटी एक्सपो इंडिया-2018 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंच से संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी सिटी रातों रात स्मार्ट सिटी नहीं बन जाएगी। न ही कोई अलादीन का चिराग ऐसा काम कर सकता है कि एकदम से स्मार्ट सिटी बन जाए। हमें समझना होगा कि यह सब लोकल लेवल की लीडरशिप पर निर्भर करता है। दिल्ली आपको सिर्फ फंड दे सकती है। राज्य सरकार प्लान दे सकती है और मदद कर सकती है, लेकिन काम तो लोकल लेवल पर ही होगा। सिटी लेवल पर आपको काम करना होगा। इसके लिए अच्छी लीडरशिप की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को भी गिनाया।

राज्य सरकार प्लान दे सकती है और मदद कर सकती है, लेकिन काम तो लोकल लेवल पर ही होगा। सिटी लेवल पर आपको काम करना होगा। – उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू  को पूरी शहर की निर्माणाधीन द्रव्यवती नदी का दौरा कराया। प्रोजेक्ट को देखकर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जयपुर स्मार्ट सिटी के लिए पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग (पैडिस्ट्रियन पाथ) और साइकिल ट्रैक बहुत जरूरी है। पैडिस्ट्रियन पाथ होने पर और साइकिल ट्रेक होने पर एक्सीडेंट का डर नहीं रहेगा। लाइफ स्टाइल में बदलाव लाने के लिए साइकिलिंग भी जरूरी है। बता दें, द्रव्यवती नदी के पाथवे पर साइकिलिंग ट्रेक बनाया जाएगा।

एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति को भाव-भीनी विदाई

news of rajasthan

उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू को बुधवार को सांगानेर हवाई अड्डे से महापौर डॉ.अशोक लाहोटी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता एवं पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा आदि ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर सराफ ने उपराष्ट्रपति को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार उनकी जयपुर यात्रा का फोटो एलबम भेंट किया।

Read more: अमित शाह ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण