news of rajasthan
सद्भावना यात्रा तिरंगा रैली पोस्टर का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री।
news of rajasthan
सद्भावना यात्रा तिरंगा रैली पोस्टर का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने समाज में सद्भावना कायम रखने के लिए सद्भावना यात्रा तिरंगा रैली के पोस्टर का विमोचन किया है। सद्भावना यात्रा तिरंगा रैली 13 अप्रैल (शुक्रवार) को निकाली जाने वाली है। जानकारी देते हुए राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने बताया कि यह सद्भावना यात्रा तिरंगा रैली नायला से तूंगा के बीच निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से बुधवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर भदाल, दादिया, लूणियावास, रलावता, इटावा व कोटड़ी आदि गांवों के लोगों ने मुलाकात की। यहां उक्त लोगों ने भदाल से दादिया के बीच सड़क निर्माण की घोषणा के लिए राजे का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में आए इन लोगों ने मुख्यमंत्री राजे को चुनरी ओढाई और माला पहनाई।

read more: परिजन के अंगदान का साहस दिखाने वालों को सलाम…

40 साल पुरानी मांग पूरी …

यहां आए लोगों ने बताया कि 8 किलोमीटर लम्बी इस सड़क के निर्माण की घोषणा से उनकी 40 साल पुरानी मांग पूरी हुई है। बता दें, मुख्यमंत्री ने ने सीकर जिले में जनसंवाद के दौरान इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। इस रोड़ के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को न केवल आवागमन में सुविधा होगी बल्कि यहां के विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर भदाल, इटावा, रलावता, लूणियावास, लामिया आदि पंचायतों के सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

भाईचारा-समरसता स्थापित करने का आह्वान

इससे पहले बुधवार सवेरे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री राजे ने अपने संदेश में कहा, ‘महात्मा फुले ने गरीब, दलित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक जड़ताओं व कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने महिलाओं के कल्याण व उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया। वे देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।’ मुख्यमंत्री ने आमजन से महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों को अपनाकर प्रदेश व देश में भाईचारा तथा समरसता स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

read more: महान भारतीय विचार, समाजसेवी और दार्शनिकता के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती आज