road construction in Ajmer
File Photo
road construction in Ajmer
File Photo

मुख्यमंत्री वसुन्धरा ने शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के आग्रह पर अजमेर शहर में सड़क डामरीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण और दूसरे जरूरी विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा विधानसभा क्षेत्र अजमेर-उत्तर में 5.20 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किये गये है। देवनानी ने बताया कि क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्य स्वीकृत करने हेतु उनके द्वारा अजमेर विकास प्राधिकरण से की गई मांग पर यह स्वीकृति जारी की गई है।

विकास कार्यों पर राशि इस प्रकार स्वीकृत की गई है …

  • कोटड़ा योजना क्षेत्र में सड़कों के रिकार्पेटिंक कार्य हेतु – 193 लाख रूपये,
  • फायसागर रोड़ मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण हेतु – 52.37 लाख रूपये,
  • लोंगिया अस्पताल से देहली गेट तक सड़क निर्माण हेतु – 10 लाख रूपये,
  • कुन्दन नगर क्षेत्र में डामरीकरण हेतु – 15 लाख रूपये,
  • इन्द्रा काॅलोनी मीरशाहअली में सड़क निर्माण हेतु – 15 लाख रूपये,
  • लोहागल टेम्पो स्टेण्ड के सामने मस्जिद वाली गली में सड़क निर्माण हेतु – 10 लाख रूपये,
  • प्रभात टाॅकीज वाली गली में सड़क निर्माण हेतु – 7 लाख रूपये
  • कृष्णगंज क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु – 10 लाख रूपये,
  • राजीव काॅलोनी हेतु – 10 लाख रूपये,
  • गांधीनगर एलआईसी के पीछे विकास कार्य हेतु – 10 लाख रूपये,
  • बलदेव नगर माकड़वाली रोड़ में सड़क निर्माण हेतु – 20 लाख रूपये,
  • करणी नगर व विनायक नगर में सड़क निर्माण हेतु – 20 लाख रूपये,
  • बालाजी नगर विकास हेतु – 15 लाख रूपये,
  • अलखनंदा के पीछे आजाद नगर में सड़क निर्माण हेतु – 25 लाख रूपये,
  • मित्र नगर विकास कार्य हेतु – 26.50 लाख रूपये,
  • भाटी की डांग हेतु – 15 लाख रूपये,
  • कीर्तिनगर फायसागर रोड हेतु – 20 लाख रूपये,
  • स्वास्तिक नगर विकास कार्य हेतु – 10 लाख रूपये,
  • चामुण्डा काॅलोनी विकास कार्य हेतु – 10 लाख रूपये,
  • न्यू गीता काॅलोनी विकास कार्य हेतु – 6.53 लाख रूपये,
  • बंजारा बस्ती में सड़क निर्माण हेतु – 10 लाख रूपये

read more: अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को मिलेगी 9.27 करोड़ के सड़क निर्माण की सौगात