news of rajasthan

news of rajasthan
राजस्थान में पशुधन से जुड़े युवा बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्दी ही पशु उपचिकित्सा केन्द्रों के लिए पशुधन सहायक के 2070 नए पदों पर भर्ती होनी है। पशु चिकित्सा विभाग को वित्त विभाग से पशुधन सहायक भर्ती प्रक्रिया के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब पशुपालन निदेशालय जल्द ही 2070 पशुधन सहायक भर्ती के लिए अभ्यर्थना भेजेगा। भर्ती राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा सम्पन्न करवाई जाएगी। अगले महीने तक पशुधन सहायक भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जा सकती है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार पशुपालन विभाग की प्रदेश के हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक पशु उप चिकित्सा केन्द्र शुरू करने की योजना है। इसके लिये भी चरणबद्ध रूप से कवायद की जा रही है। हाल ही में राजस्था में ढाई हजार पशु उप चिकित्सा केन्द्र खोलने की मंजूरी राज्य सरकार द्वारा दी गई है। लंबे समय से बेरोजगार पशुधन सहायकों भर्ती के लिए काफी समय से आन्दोलन कर रहे युवाओं को इस खबर से राहत मिली है।

आपको यह भी बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश में 1.40 लाख सरकारी नौकरियां निकाले जाने की घोषणा की है। यह भर्तियां विभिन्न क्षेत्रों में हो सकती हैं।

read more: आज से रेजीडेंट भी हड़ताल पर, मरीजों की जान आफत में

1 COMMENT