news of rajasthan

news of rajasthan

जिला प्रशासन पर्यटन विभाग की ओर से रणकपुर महोत्सव-2017 के आयोजन की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। यह दो दिवसीय महोत्सव 21 और 22 दिसम्बर को पाली जिले के सादड़ी क्षेत्र के सूर्य मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यह एक म्यूजिकल इंवेट है जिसमें दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहार बहेगी। महोत्सव में इस बार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में देश दुनिया के जाने माने कलाकार मौलिक सिंह अपने फन का जादू बिखरेंगे। मौलिक सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लासिकल फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत करेंगे। 21 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे जो अगले दिन शाम तक चलेंगे।

news of rajasthan

कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 22 दिसंबर को रणकपुर महोत्सव-2017 का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार रणकपुर महोत्सव में 22 दिसंबर को शाम सूर्य मंदिर में मौलिक सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के तहत योगा, सफारी, दीपदान समेत कई रोचक प्रतियोगिताएं भी होंगी।

रणकपुर महोत्सव-2017 के दौरान म्यूजिक योगा प्रोग्राम, गोडवाड़श्री, नेचर वाक, दीपदान, सांस्कृतिक संध्या, क्लासिकल डांस, फॉक म्यूजिक, रॉक क्लाइमिंग, पैरासिलिंग व बैलूलिंग के साथ अन्य स्पोर्ट्स एडवेंचर इवेंट, घुड़दौड़, मंड ज्ञान, कबीर भजन और विशेष मारवाड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इनके साथ ही मूंछ प्रतियोगिता व पगड़ी बांधना जैसी कई प्रतियोगिताएं भी यहां आयोजित होंगी।

news of rajasthan

महोत्सव के तहत कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कलाकार पहुंचेंगे। महोत्सव में दौसा के रतनलाल जाट का कच्छी घोड़ी नृत्य, जोधपुर के कालबेलिया कलाकार, अलवर के बन्ने सिंह रिम भवई, केसुलस बाड़मेर के हाकिम खां का राजस्थानी लोक गायन, राजेंद्र परिहार का शहनाई वादन, विराट नगर के महबूब खां का बहरूपिया नृत्य और पादरला पाली की कमला देवी पार्टी का तेरहताली नृत्य से सभी का मनोरंजन करेंगे।

read more: गुजरात-हिमाचल चुनावों में मिली सफलता के बाद राजस्थान में भाजपा नेताओं ने क्या कहा, जानिए …