news of rajasthan

news of rajasthan
अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज उप चुनाव संपन्न हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चली। राजस्थान विधानसभा चुनाव में एकमात्र शेष रही सीट पर आम जन में वोटिंग का क्रेज दिखा। यही वजह है कि दोपहर 3 बजे तक 68 फीसदी लोग वोटिंग कर चुके थे। शाम 5 बजे तक यहां 79 फीसदी मतदान हो चुका है और दर्जनों पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतारें देखी गई हैं। फाइनल आंकड़े आने बाकी है लेकिन अनुमान यही लगाया जा रहा है कि यहां करीब 80 फीसदी तक मतदान हुआ है। चुनाव परिणाम 31 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। उस वक्त पता चल जाएगा कि रामगढ़ विधानसभा सीट का किंग कौन होगा। उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर को राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

रामगढ़ सीट पर विधायक पद के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन बसपा के जगत सिंह, कांग्रेस की साफिया जुबेर खान और भाजपा के सुखवंत सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2,35,625 मतदाता निवास करते हैं। इनमें से 1,24,613 पुरुष और 1,10,497 महिला मतदाता हैं। 516 सर्विस मतदाता हैं। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 1280 कार्मिक लगाए गए हैं। ढाई हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। ईवीएम मशीन से हो रहे मतदान के साथ वीवीपेट का उपयोग किया गया है। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 278 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है और किसी भी जगह कोई विरोधाभास की शिकायतें प्राप्त नहीं हुई है।

रामगढ़ सीट पर विधायक पद के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन बसपा के जगत सिंह, कांग्रेस की साफिया जुबेर खान और भाजपा के सुखवंत सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बता दें, राजस्थान में 7 दिसम्बर को हुए 199 विधानसभा सीटों के चुनाव में 99 सीट पर कांग्रेस, एक सीट पर कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी आरएलडी ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने 73 सीटों पर बसपा ने 6, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 3न, माकपा और बीटीपी ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है। 13 सीटों पर निर्दलीयों ने कब्ज जमाया है। कांग्रेस ने बसपा के साथ मिलकर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई है।

Read more: 26 जनवरी भी निकली, चिकित्सा मंत्री के निरीक्षण दौरे का अभी इंतजार