news of rajasthan

news of rajasthan

कल (रविवार, 25 मार्च) को नवरात्र का अंतिम दिन यानि रामनवमी का पवित्र पर्व है। इस बार नवरात्र 9 की जगह 8 दिन के ही हुए हैं क्योंकि इस बार अष्ठमी व नवमी एक ही दिन हैं। यह एक पवित्र व अदभुत संयोग है। इस बार मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राकटयोत्सव पुष्प नक्षत्र के स्थान पर आद्ररा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्र की समाप्ति भी हो जाती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार राम नवमी के स्वयं भगवान विष्णु ने भगवान राम के रुप में अवतार लिया था। यही वजह है कि पूरे देश भर में रामनवमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पवित्र अवसर पर प्रदेश के सभी शहरों में श्रीराम चन्द्र की रथयात्रा व शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।

पंड़ितों के अनुसार: इस बार 25 मार्च को प्रात: 8 बजकर 03 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ होगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीराम चन्द्र का जन्म नवमी तिथि पर दोपहर करीब 12 बजे नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत्र में उस समय हुआ था जब चंद्रमा अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित था। वैसे पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: 11.14 बजे के बाद का बताया गया है।

read more: 2018 में फिर भाजपा आएगी, वसुन्धराजी फिर बनेगी राजस्थान की मुख्यमंत्री …

इस बार सीकर जिले में रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां बड़ी जोरशोर से चल रही है। 25 मार्च को शहरभर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार शोभायात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। हेलिकॉप्टर स्टेडियम से उड़ान भरेगा। फूलों की वर्षा दोपहर ढाई से करीब साढ़े पांच बजे तक होगी।

शुभ मुहूर्त और पूजन विधि …

रामनवमी पूजा मुहूर्त : प्रात: 11 बजकर 14 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक
अवधि : 2 घंटे 26 मिनट
रामनवमी मध्याह्न समय : दोपहर 12 बजकर 27 मिनट
नवमी तिथी समाप्ति : 26 मार्च, 2018 सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक

पूजन विधि

सुबह नहा धोकर सबसे पहले लाल कपड़ा बिछाकर रामदरबार में भगवान राम की आरती करें। इसके बाद भगवान राम को पुष्प अर्पित करें। इसके बाद भगवान राम को तुलसी दल और कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। प्रसाद के रुप में खीर अर्पित करें। इसके बाद पूजा में हुई किसी भूलचूक के लिए क्षमा याचना करें। भगवान राम की पूजा के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें वस्त्र आदि देकर विदा करें।

read more: जयपुर वैक्स म्यूजियम में आएगा नया मेहमान-एक स्मार्ट रोबोट