news of rajasthan
रक्षाबंधन 2018

आज रक्षाबंधन का पवित्र पर्व है। बहन-भाईयों के अटूट संबंधों का यह पर्व सान कृष्ण पक्ष पूर्णिमा यानि आज (26 अगस्त) प्रदेश सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। आज के दिन बहिने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध अपनी सुरक्षा का वचन लेंगी। इस साल भद्रा नहीं होने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन के त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

news of rajasthan
रक्षाबंधन 2018

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, ‘यह त्यौहार परिवार व समाज में आपसी प्रेम व सामाजिक सद्भाव को बढ़ाता है। महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी यह पर्व मजबूत करता है।’

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने संदेश में कहा, ‘रक्षा बन्धन का त्यौहार न केवल भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व है बल्कि यह समाज में स्नेह व भाइचारे को मजबूत करने तथा सामाजिक समरसता स्थापित करने का अवसर भी है।’ उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा तथा बालिका शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

रक्षा सूत्र बांधने के मुहूर्त

चर का चौघड़िया: सुबह 7:42 से 9:18 बजे तक
लाभ का चौघड़िया: सुबह 9:18 से 10:52 बजे तक
अमृत का चौघड़िया: सुबह 10:53 से दोपहर 12:29 बजे तक
लाभ का चौघड़िया: दोपहर 2:03 से 3:39 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:52 बजे तक

महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त

रक्षा बंधन के अवसर पर 26 अगस्त को महिलाओं के लिए सरकारी बस सेवा में सफर एकदम फ्री रहेगा। एडवांस में टिकट बुक कराई जा सकती है। रेलवे प्रशासन भी रक्षा बंधन के दिन 8 ट्रेनों में 8 साधारण अस्थाई डिब्बे जोड़ यात्रियों को राहत दे रहा है।

Read more: स्व.वाजपेयी की स्मृति में पोकरण में बनेगा ‘अटल शक्ति स्थल’