news of rajasthan
राजसिंह डूंगरपुर, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड
news of rajasthan
राजसिंह डूंगरपुर, पूर्व अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के डूंगरपुर जिले में बनने वाले जिला क्रिकेट स्टेडियम का नाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व.राजसिंह डूंगरपुर के नाम पर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री राजे ने अपने डूंगरपुर दौरे के बाद जयपुर रवाना होने से पूर्व जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कुल 27 बीघा भूमि पर तैयार होने वाले स्व.राजसिंह डूंगरपुर स्टेडियम पर कुल लागत 6 करोड़ रुपए आने की संभावना जताई गई है।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में स्व.राजसिंह डूंगरपुर का विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को तराशा और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ऐसे महान् खेल प्रशासक के नाम पर अब इस स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।’

news of rajasthan
वसुन्धरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान

करीब बारह करोड़ की लागत से बनने वाले इस जिला क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 27 बीघा भूमि (ग्राम थाणा में 21 बीघा एवं ग्राम लक्ष्मणपुरा में 6 बीघा) आवंटित कर दी गई है। प्रथम चरण में पांच करोड़ रूपए व्यय होंगे। इसके लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से दो करोड़, राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह द्वारा सांसद निधि से वर्ष 2018-19 तथा 2019-20 में एक-एक करोड़ रूपए उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा जिले के चारों विधायकों सुशील कटारा, अनिता कटारा, देवेन्द्र कटारा तथा गोपीचन्द मीणा की विधायक निधि से कुल 40 लाख रुपए और राज्य क्रीड़ा परिषद् की ओर से 60 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Read more: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के दो दिवसीय दौरे में डूंगरपुर को क्या-क्या मिला, आइए जानें