news of rajasthan

news of rajasthan

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अजमेर संभाग में चल रही राजस्थान गौरव यात्रा का आज दूसरा दिन है। कल यह यात्रा नागौर जिले के मेड़ता सिटी स्थित मीरा बाई मंदिर में दर्शनों के साथ शुरु हुई थी। अंतिम पड़ाव कुचामन सिटी (नावां) में रहा। आज यहीं से गौरव यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। तीन दिवसीय अजमेर संभाग की इस यात्रा में आज मुख्यमत्री राजे को तीन आम सभा और तीन स्वागत सभाओं को संबोधित करना है।

आज के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची के अनुसार, गौरव यात्रा कुचामन सिटी (नावां) से होनी है। यहां से मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का विजय रथ दोपहर 12:30 बजे टोंक जिले में पहुंचेगा। यहां आज की पहली आम सभा रखी गई है। इसके बाद अगला पॉइंट टोडारायसिंह है। यात्रा यहां 2:00 बजे पहुंचेगी। यहां भी एक आम सभा प्रस्तावित है जिसे राजे संबोधित करेंगी। इसके बाद यात्रा रथ पहले राजमहल तिराहा से होते हुए गॉवड़ी और फिर दौलता मोड़ पहुंचेगी। तीनों स्थानों पर तीन अलग-अलग स्वागत यात्राएं होनी हैं। आज का अंतिम पड़ाव देवली में रखा गया है। राजस्थान गौरव यात्रा का यहां शाम 5:30 बजे पहुंचने का समय निर्धारित है। अंतिम पड़ाव में यहां एक आम सभा आयोजित की गई है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची।

अजमेर संभाग की 3 दिवसीय राजस्थान गौरव यात्रा में कुल 424 किमी. का सफर तय किया जाना है। संभाग में कुल 29 सीटों में से 11 विधानसभा सीटों को यात्रा के दौरान कवर किया जाएगा। संभाग की कुल 29 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 10 सीटें नागौर जिले की हैं। बीजेपी के पास 25 सीटें हैं। 3 दिन के इस सफर में कुल 9 जनसभाएं आयोजित होगी। जहां-जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

बता दें, राजस्थान गौरव यात्रा अजमेर जिले में नहीं आएगी। इसकी वजह है, गौरव यात्रा का समापन अजमेर संभाग में होगा और उस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी अजमेर आएंगे। पीएम मोदी का अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी अजमेर आने का कार्यक्रम है। मोदी यहां एक बड़ी जनसभा करेंगे। लिहाजा इसकी तैयारियों को देखते हुए अजमेर जिले को इससे दूर रखा गया है।