news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

‘फिर एक बार आओ साथ चले’ के नारे के साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा फिर से एक्टिव हो गई है। एक दिन के विश्राम के बाद आज से जयपुर संभाग में रथ यात्रा शुरु हो गई है। संभाग में गौरव यात्रा की शुरुआत दौसा जिले के लालसोट स्थित पपलाज माता के दर्शन के साथ होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री राजे जिला स्थित मीन भगवान के मंदिर जाएंगी और यहां से यात्रा आरंभ हो जाएगी। आज राजस्थान गौरव यात्रा पहले दौसा, उसके बाद बांदीकुई, फिर थानागाजी, राजगढ़ और अंतिम पड़ाव में अलवर जिले में जाएगी। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में 3 आम सभाओं सहित 3 स्वागत सभाओं का आयोजन होना है।

आज की पहली आज दौसा जिले में प्रात: 11:30 बजे होनी है। यहां मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे स्थानीय जनता को संबोधित करेंगी। इसके बाद गौरव यात्रा दोपहर 1:30 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। यहां भी आम सभा प्रस्तावित है। इसके बाद रथ यात्रा बसवा बाईपास होते हुए दोपहर 3:30 बजे थानागाजी पहुंचेगी। इन दोनों स्थानों पर स्वागत सभा होनी है। इसके बाद राजगढ़ में शाम 4:00 बजे आम सभा और मालाखेड़ा में 6:00 स्वागत सभा का आयोजन रखा गया है। यात्रा का अंतिम पड़ाव अलवर जिले में होगा। यात्रा यहां शाम 7:00 बजे पहुंचेगी जहां एक स्वागत सभा का कार्यक्रम रखा गया है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची।

जयपुर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा 5 दिन रहेगी। इस दौरान 500 किमी. का सफर तय किया जाना है। संभाग में कुल 50 सीटों में से 24 विधानसभा सीटों को यात्रा के दौरान कवर किया जाएगा। जयपुर जिले की कुल 19 सीटों में से केवल एक सीट—कोटपुतली में गौरव यात्रा की उपस्थिति होगी। यहां की 16 सीटों पर वर्तमान बीजेपी विधायकों का कब्जा है। वहीं सीकर जिले में श्रीमाधोपुर, झुंझुनूं जिले में उटयपुरवाटी, नवलगढ़, अलवर जिले में कठूमर और दौसा जिले में महुआ व सिकराय में राजे का रथ नहीं पहुंचेगा।

राजस्थान गौरव यात्रा के संपूर्ण कार्यक्रम की बात करें तो यह यात्रा प्रदेश में 40 दिनों तक चलेगी और कुल 200 में से 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। इससे पहले राजस्थान गौरव यात्रा में उदयपुर संभाग, जोधपुर संभाग, बीकानेर संभाग के साथ कोटा संभाग कवर हो चुका है। भरतपुर संभाग का दौरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: गोल्ड मेडल विजेता ओमप्रकाश बने मतदाता जागरुकता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर