news of rajasthan
आम सभा के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट करते हुए मुख्यमंत्री राजे।
news of rajasthan
आम सभा के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट करते हुए मुख्यमंत्री राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की कोटा संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का आज चौथा दिन है। आज गौरव यात्रा जब केशवरायपाटन पहुंची तो यहां आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि भाजपा सरकार में माताएं-बहनें पूरी तरह सुरक्षित हैं। बच्चियों पर गंदी नजर रखने वालों तथा दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ हमने मृत्युदंड जैसी सख्त सजा का प्रावधान किया है। वहीं अब तक 3 मामलों में बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा भी सुनाई जा चुकी है। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता भारी गर्मी में भी उन्हें सुनने के लिए पांड़ाल में उपस्थित रही और उनके भाषण खत्म होने तक यहां जुटी रही।

प्रदेश में महिलाओं की वर्तमान स्थित पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं की उन्नति और सामाजिक सुरक्षा के लिए कई कदम उठाये हैं। बालिका के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई, जीवन-यापन, परिवार के पालन-पोषण और बुढ़ापे के लिए पेंशन तक की व्यवस्था हमने कर दी है। जिससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है।


राज्य के विकास पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में जनता के एक-एक पैसे को हमने उसी जनता को साक्षी मान कर सुराज संकल्प के वादों को पूरा करने और एक खुशहाल, सशक्त और स्वाभिमानी राजस्थान के निर्माण में खर्च किया है तथा हर राजस्थानी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया है।

कांग्रेस पर धावा बोलते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि पिछली सरकार ने इस क्षेत्र में केवल 300 करोड़ खर्च किये थे जबकि हमारी सरकार ने यहां 1600 करोड़ के विकास कार्य करवाये हैं। केशवरायपाटन विस क्षेत्र की 60 ग्राम पंचायतों में 41 ग्रामीण गौरव पथ बनाये जा चुके हैं वहीं सभी में 12वीं कक्षा तक विद्यालय क्रमोन्नति का काम भी हो चुका है। केशवरायपाटन सहित समस्त हाड़ौती क्षेत्र को फ्लोराइड मुक्त पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हमारी सरकार कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसमें चाकल लघु सिंचाई, इंदरगढ़ पेयजल योजना, महर्षि लघु सिंचाई सहित कई योजनाएं महत्त्वपूर्ण है।

Read more: हाड़ौती से 30 साल पुराना रिश्ता, लोग ढाल बनकर हमेशा साथ खड़े रहे…