news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की कोटा संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा का आज चौथा दिन है। कल की रथ यात्रा की शुरुआत संभाग के बारां जिले से हुई थी। आज गौरव यात्रा का सफर कोटा जिले से शुरु हुआ। यहां से गौरव यात्रा का सफर शुरु होकर सबसे पहले केशोरायपाटन पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां आज की पहली आम सभा प्रस्तावित है। आज रथ यात्रा हिण्डौली से भी होकर गुजरेगी। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 3 आम सभा और एक स्वागत सभा का आयोजन रखा गया है।

आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर एक नजर डाले तो जैसा कि पहले बताया है, राजस्थान गौरव यात्रा की आज (सोमवार) की शुरुआत कोटा से हो चुकी है। यात्रा सबसे पहले 11:30 बजे केशोरायपाटन पहुंचेगी। यहां आम सभा रखी गई है जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगी। इसके बाद रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे बूंदी जिले पहुंचेगी। यहां आम सभा आयोजित की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का अगला पड़ाव बड़ा नया गांव होगा। यात्रा यहां दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी। मुख्यमंत्री यहां एक स्वागत यात्रा को संबोधित करेंगी। इसके बाद गौरव यात्रा का अगला और अंतिम पड़ाव हिण्डौली में होगा। यहां रथ यात्रा शाम 4:00 बजे पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एक आम सभा को संबोधित करेंगी।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची।

कोटा संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा की शुरुआत 14 सितम्बर से हुई थी। इस 5 दिवसीय यात्रा में मुख्यमंत्री राजे का रथ करीब 500 किमी. का सफर तय करेगा। इस दौरान यात्रा संभाग की 12 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इसमें रामगंजमंडी, मनोहरथाना, डग, छीपाबड़ौद, बारां (अटरू), किशनगंज, अंता, पीपल्दा, सांगोद, केशोरायपाटन, बूंदी तथा हिंडौली शामिल है। कोटा संभाग के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का भरतपुर संभाग के दौरा बताया जा रहा है। इसके बाद जयपुर और और अंत में अजमेर संभाग की यात्रा शुरु होनी है। बता दें, भरतपुर दौरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।

राजस्थान गौरव यात्रा प्रदेश में 40 दिनों तक चलेगी और 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। इससे पहले राजस्थान गौरव यात्रा में उदयपुर संभाग, जोधपुर संभाग और बीकानेर संभाग कवर हो चुका है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: प्रधानमंत्री मोदी ने शुरु किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, मुख्यमंत्री राजे ने की अगुवाई