news of rajasthan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
news of rajasthan
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब एक महिना रह गया है। मतदान 7 दिसम्बर और परिणाम 11 दिसम्बर को आना है। प्रदेश में चुनावी रणभेदी बज चुकी है और आचार संहिता लगे हुए महिनाभर बीत गया है। अब बारी है प्रचार-प्रसार की। ऐसे में पता चला है कि वर्तमान भाजपा सरकार ने राजस्थान में 34 स्टार प्रचारकों की एक सूची तैयार की है जो प्रदेश में सरकार वापसी का प्रचार करेंगे और सरकार की योजनाओं का बखान करेंगे। इन स्टार प्रचारकों में सबसे उपर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पॉपुलर्टी में आगे हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी राजस्थान में चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगी। आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने यह फैसला लिया है कि उक्त सभी नेता राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी रैलियां कर भाजपा का प्रचार करेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
  • मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
  • सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रैस हेमा मालिनी
  • अविनाश राय खन्ना
  • ओम प्रकाश माथुर
  • प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी
  • प्रदेश गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया
  • राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा
  • केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • पी पी चौधरी
  • अभिनेता परेश रावल
  • दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और फिल्म स्टार मनोज तिवारी
  • किरण खेर
  • जनार्दन सिंह गहलोत
  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और
  • सुखबीर सिंह बादल।

बता दें, राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव होने हैं। वर्तमान में 160 सीटों पर भाजपा सरकार का कब्जा है। 25 सीटों पर कांग्रेस और 12 सीटों पर अन्य विधायक काबिज हैं। 3 सीटें रिक्त चल रही हैं। राजस्थान के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। संभावना है कि दिवाली से पहले बीजेपी भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देगी।

Read more: राजस्थान सहित 5 राज्यों में इस तारीख को होंगे चुनाव, तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू