news of rajasthan
कांग्रेस यूथ कांग्रेस का नाटकीय अंदाज

एक कहावत है। “काग पढ़ायो पिंजरों, पड़ग्यो चारों वेद, समझायो समझा नहीं रहयो ढेड़ को ढेड़।” ये बात आज कांग्रेस ने पूर्ण रूप से सिद्ध कर दी। चार साल पहले राजस्थान की जनता ने इन्हें जो सबक सिखाया था। तब इन्हे इनकी असलियत पता चली थी। लेकिन अब संकल्प रैली को थोड़ी हवा क्या मिली ये सिर पर बैठ कर तांडव करने लगे हैं। संकल्प रैली में चंद लोगों की भी भीड़ इकट्ठी नहीं कर पा रहे, इसलिए या राजस्थान गौरव यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन की वजह से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है। तभी तो पहले पीपाड़ में राजस्थान गौरव यात्रा पर पथराव किया फिर कोटा में उप गौरव यात्रा में बाधा उत्पन्न की। और आज तो इन्होंने सारी हदें पार कर दी। राजस्थान विधानसभा पर कांग्रेस ने अपने युवा संगठन के साथ मिलकर हमला किया। वैसे तो कांग्रेस की हर घटना निंदनीय ही होती है। लेकिन आज इन्होंने जो घटिया हरकत की है। उसके लिए तो हमारे पास सिर्फ दो ही शब्द हैं। “कतई बकवास और बट्टेखातो।” क्योंकि कांग्रेस ने तो अब ये तय कर लिया है की हम तो डूबेंगे सनम प्रदेश को भी ले डूबेंगे। इसीलिए तो हाथ धोकर और चून बांधकर प्रदेश को बर्बाद करने पर तुल गए हैं।

news of rajasthan
कांग्रेस यूथ कांग्रेस का नाटकीय अंदाज

राजस्थान की मुख़्यमंत्री पांच साल में किये गए अपने विकास कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखने के लिए, राजस्थान गौरव यात्रा निकाल रही है। जिसे रोकने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले चार सालों से तो ये लोग कीड़ों की तरह कहीं गन्दी नाली में मुंह डालकर पड़े थे। अब चुनाव नजदीक आते ही उठ-उठ कर आ गए और अपना मुहं भी नहीं धोकर आये। इसलिए ये लोग कुछ भी बोलते हैं तो इनके मुहं से सिर्फ गन्दगी ही निकलती है।

ये सत्ता में आने से तो रहे लेकिन ऐसी ओछी हरकतें करेंगे तो अपने मुहं की और खा के जायेगे। यदि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने काम नहीं किया या कोई विकास नहीं किया तो वो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के सामने नहीं जातीं और ना ही जनता राजस्थान गौरव यात्रा को अपना समर्थन देती। भाजपा सरकार ने जो काम पिछले पांच सालों में किये उनको जनता के सामने रख रहे हैं तो इन्हे मिर्ची लग रही है।

इसीलिए तो कांग्रेस आये दिन कानून हाथ में ले रही है। कांग्रेस आज के दिन जबकि आज भारत बंद है, विधानसभा के सामने हंगामा करके, SC/ST और सवर्णों के बीच दरार डालने का और जातीवाद फ़ैलाने का काम कर रही है। तभी तो आज इन्होंने ये दिन चुना। अशोक गहलोत ने कहा की कांग्रेस आयी तो भामाशाह योजना को बंद कर देंगे। जिससे राजस्थान की महिला फिर से कमजोर हो जाये। सचिन पायलट ने कहा है, कि हम कौशल एवं विकास योजना को बंद कर देंगे, और प्रदेश के हर बेरोजगार युवा को गुलाम बना लेंगे। ताकि प्रदेश का प्रत्येक युवा इनके आगे हाथ फैलाकर भीख मांगे। कांग्रेस चाहती है कि राजस्थान में उनकी सरकार बने ताकि ये लोग फिर से राजस्थान को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश बना दें।

आज कांग्रेस ने विधानसभा के सामने राफेल विमान को लेकर हंगामा किया। लेकिन जब उनसे राफेल के बारे में पूछा गया तो ठीक से जवाब तक नहीं दे पाए। क्योंकि उन्हें खुद को पता नहीं की राफेल है किस बला का नाम। जिस पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों पर वो सरकार को घेरने आये। उनके पास अपनी सभाओं और संकल्प रैली करने के लिए पेट्रोल और डीज़ल के पैसे कहां से आते हैं। ये लोग सिर्फ और सिर्फ प्रदेश में अराजकता, अशांति और हिंसा का माहौल फ़ैलाने आये हैं। ताकि हमारा ख़ुशहाल राज्य टूट कर बिखर जाये और फिर ये लोग अपनी मनमानी कर सकें।

इसलिए आज हम सब प्रदेश वासियों को जरुरत है की हम सब एकजुट होकर इन देश द्रोहियों के खिलाफ आवाज उठायें। इस बार इनको प्रदेश ही नहीं देश के बाहर खदेड़ कर आएं। ताकि ये विलायती विचारधारा के लोग हमेशा के लिए विलायत चले जाए।

Read more: एक भ्रष्ट नेता की नींव तो कांग्रेस, छात्रसंघ चुनावों में ही रख देती है…