news of rajasthan

news of rajasthan

हिमाचल प्रदेश सहित देश के उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर पूरे राजस्थान में देखा जा रहा है। इस बर्फबारी का असर कुछ ऐसा है कि बुधवार रात तेज हवा के बाद गुरुवार सुबह तक प्रदेश के कई शहर घने कोहरे की चपेट में आ गए। सुबह 8:30 बजे तक कुछ भी देख पाना संभव नहीं था। दृश्यता लेवल 10 मीटर से भी कम रहा। सुबह 9:00 बजे कहीं जाकर मौसम साफ हुआ। उससे पहले तक कई शहर कोहरे के आगोश में ठंड की चादर ओढ़े दिखे और वाहनों की लाइटें सुबह के समय भी जलती दिखाई दीं। मंगलवार रात हल्की बारिश होने के बाद से प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ी है।

news of rajasthan

शीतलहर चलने से प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से अधिक था जो गिरकर 19 डिग्री पर आ गया है। दूसरी ओर, शेखावटी में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले पड़ने की खबर आ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान जमाव बिंदू पर आने की संभावना है। आने वाले दिनों में प्रदेश में कई जगह बारिश के साथ कोहरे की संभावना है। वहीं बात करें शाहपुरा इलाके की तो यहां भी कई स्थानों पर चने के आकार के ओले गिरे हैं। शीतलहर रुक-रुककर जारी है। अल्प सुबह गर्माहट के लिए मोटे लबादे जरुरी हो गए हैं। दिसम्बर में बढ़ रही सर्दी और मावठ की संभावना फसलों के लिए अनुकूल जरुर है लेकिन ओले पड़ने से सब्जी व सरसों की फसलों को नुकसान होगा।