राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के परिणाम आज आना शुरू हो गये हैं। राजस्थान युनिवर्सिटी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पवन यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने एक निर्दलय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। 2656 वोटों से एबीवीपी के संजय माचेड़ी के हराया। उपाध्यक्ष पद पर महिला चौधरी। वहीं जनरल सेक्रेटरी पद  पर मनीष मीणा और महासचिव पद पर मानवेंद्र बूडानिया ने जीत हासिल की। जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में जहां आकाश राठौर अध्यक्ष चुने गए। वही राजस्थान कॉलेज में महेंद्र देगड़ा ने जीत हासिल की। वही महारानी कॉलेज में नेहा हादव ने जीत हासिल की।

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 28 अगस्त को हुए थे, पहली बार चुनाव और परिणाम के बीच 7 दिन का अंतराल रहा है। इस बार 23,662 में से 12,205 छात्रों ने वोटिंग की है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,महासचिव के लिए 26 उम्मीदवार थे।

 

ये रहा परिणाम

 

जयपुर कॉमर्स कॉलेज

अध्यक्ष– आकाश राठौर

उपाध्यक्ष– रोहित मीणा

जनरल सेक्रेटरी– मनोज मीणा

 

जयपुर राजस्थान कॉलेज

अध्यक्ष – महेंद्र देगड़ा

उपाध्यक्ष– शिवप्रसाद

जनरल सेक्रेटरी– राहुल शर्मा

 

महारानी कॉलेज

अध्यक्ष– नेहा यादव

उपाध्यक्ष– जेबू निशा

जनरल सेक्रेटरी– संगीता सेन

  • अलवर विधि महाविध्यालय में ABVP के रिपुसुदन जीते।
  • कोटा के विधि कॉलेज से अध्यक्ष पद पर निर्दलिय प्रत्याक्षी प्रवीण ने जीत हासिल की है।
  • जयपुर संस्कृत युनिवर्सिटी में ABVP पैनल को जीत हासिल हुई है। जिसमें अनुराग शर्मा अध्यक्ष बने।
  • दौसा राजकीय सिकराय कॉलेज से निकिता मीणा ने जीत हासिल की।
  • बाड़मेर एमबीसी गर्ल्स कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा रहा। यहां तनूजा चारण ने जीत हासिल की।