farm-loan-waiver
Rajasthan state power sector invites online applications for 3220 posts.

राजस्थान के लाखों की संख्या में बेरोजगार युवाओं को राजे सरकार ने बड़ी खुशख़बरी दी है। दरअसल, चुनावी वर्ष में प्रदेश की पांचों बिजली आपूर्ति कंपनियों में बड़ी संख्या में भर्ती निकाली गई है। विद्युत प्रसारण ​कंपनियों ने पहले चरण में गैर तकनीकी संवर्ग में भर्ती के लिए आवेदन आ​मंत्रित किए हैं। पांचों विद्युत प्रसारण कंपनियों में 3200 से अधिक विभिन्न संवर्गों के पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें, सभी डिस्कॉम्स के आए प्रस्तावों के बाद यह निर्णय लिया गया है। राजस्थान राज्य उत्पादन निगम लिमिटेड को इन पदों पर भर्ती का जिम्मा दिया गया हैं। कुल 7 कैडर में भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। राजस्थान सरकार की चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।

farm-loan-waiver
File-Image: राजस्थान की पांचों विद्युत प्रसारण कंपनियों में 3200 से अधिक पदों पर होने जा रही भर्ती.

RVUNL को मिला भर्ती का जिम्मा, तकनीकी पदों पर भी जल्द होगी भर्ती

फिलहाल राज्य के पांचों डिस्कॉम्स लेखा सेवा, मंत्रालयिक, स्टेनो, कार्मिक एवं विधि पदों भर्ती प्रस्तावित हैं। जानकारी के अनुसार इन डिस्कॉम्स में तकनीकी पदों पर भी जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार 2110 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही बाकी बैकलॉग के पदों पर भर्ती की जानी है। इस प्रकार कुल 3220 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आॅनलाइन आवेदन मंगलवार, 22 मई, 2018 से शुरू हो गए हैं। आॅनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2018 है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 20 दिन मिलेंगे, ऐसे में जितना जल्दी हो सके आवेदन कर दें। जिससे अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक दबाव होने से किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

Read More: राजस्थान: ऋणमाफी प्रमाण पत्रों के वितरण की 26 व 28 मई से होगी शुरूआत

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी या आॅनलाइन आवेदन में आ रही किसी प्रकार की परेशानी में मदद के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। इसके लिए +91-9414056655 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इन नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूछताछ की जा सकती है।