news of rajasthan

news of rajasthan

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के हाल ही में घोषित परिणाम के अनुसार 10वीं की टॉपर सावित्री लोधा और भागीरथ सिंह को मीरा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 11-11 हजार की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। यह घोषणा आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। साथ ही दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दी है।


सावित्री लोधा प्रदेश के झालावाड़ से संबंध रखती है जिसने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल-2018 के 10वीं के परीक्षा परिणाम में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। सावित्री के पिता एक किसान है और खेती पर निर्भर है। आर्थिक तंगी की वजह ने पहले सावित्री ने पढ़ाई छोड़ दी थी लेकिन फिर सरकार की महिला शिक्षण विहार योजना का फायदा उठा फिर पढ़ाई शुरू की और इतिहास रच दिया। पुरूष वर्ग में भागीरथ सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं का परिणाम 42.09 फीसदी रहा। इस परीक्षा में कुल 66,580 परीक्षार्थी बैठे थे जिसमें महिला परीक्षार्थीयों की संख्या 30,849 और पुरूषों की 35,731 थी। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 28,024 रही। महिलाओं का परिणाम 47.49 और पुरूषों का 37.43 फीसदी रहा। गत वर्ष के मुकाबले इस बार का परिणाम 3.39 फीसदी बेहतर रहा है।

read more: वसुन्धरा सरकार ने उठाया स्कूली बच्चों को संस्कारी व धर्मकांडी बनाने का बीड़ा