news of rajasthan
Rajasthan: RPSC Recruit on 5000 school lecturer posts Soon.

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में रिक्त चल रहे लेक्चरर के करीब 5000 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान के अधीन सीनियर सेकंडरी स्तर के सरकारी स्कूलों के लिए यह भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग यानि आरपीएससी कर रहा है। लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए यह तय भी हो चुका है कि आॅनलाइन आवेदन 17 मई, 2018 से शुरू होंगे। कुछ और भर्तियों के लिए अभी भर्ती विज्ञप्ति जारी होना बाकी है। माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में की गई भर्ती की सभी घोषणाओं के लिए ​विभिन्न भर्ती बोर्ड जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित करेंगे। इससे पहले कई विभागों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा चुके है। बता दें, राजे सरकार ने वित्त वर्ष बजट में करीब 1.50 लाख पदों पर भर्ती की घोषणा की थीं।

news of rajasthan
File-Image: आरपीएससी- 5000 स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती शीघ्र.

लेक्चचर भर्ती के लिए आरपीएसी ने जारी की विस्तृत विज्ञप्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चचर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत भर्ती विवरण भी जारी कर दिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग द्वारा स्कूल लेक्चरर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से होने जा रही है। आरपीएससी के माध्यम से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 20 विषयों में स्कूल लेक्चररों के 5000 पदों के लिए भर्ती होगी। आयोग की वेबसाइट ‘आरपीएसी राजस्थान गोव डॉट इन’ पर भर्ती के विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने वर्ष 2015 में स्कूल लेक्चरर के 13 हजार 98 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इनमें 12 हजार 910 पद छात्र संस्थाएं में 18 विषयों के लिए थे, जबकि छात्रा संस्थाओं के लिए अलग से 188 पद थे। कुल 9 विषयों में छात्रा संस्थाओं में भर्ती की गई थी। इस बार राज्य सरकार ने छात्रा संस्था के लिए अलग से पद नहीं घोषित किए हैं।

Read More: नए सीएस डीबी गुप्ता ने ली बैठक, भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरे करने के दिए निर्देश

लेक्चरर भर्ती में सर्वाधिक पद हिंदी के लिए, विषयवार इतने पदों पर होगी भर्ती

आरपीएससी द्वारा जारी भर्ती विस्तृत विवरण के अनुसार स्कूल लेक्चरर के लिए भर्ती में हिंदी के सर्वाधिक 849 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद राजनीति विज्ञान के 815 पदों के लिए भर्ती होगी। तीसरे नंबर पर भूगोल के 782 पद भरे जाएंगे और चौथे नंबर पर इतिहास विषय में 613 पदों के लिए भर्ती होगी। इधर लेक्चरर कृषि के 370 पदों के लिए भी भर्ती निकली है। अर्थशास्त्र के 129, पंजाबी के 15, राजस्थानी के 6, लोक प्रशासन के 5, समाज शास्त्र के 32, चित्रकला के 40, कॉमर्स के 118, जीव विज्ञान के 166, रसायन विज्ञान के 160, गृह विज्ञान के 54, भौतिक के 187, कृषि के 370, अंग्रेजी के 304, संस्कृत के 156, गणित के 193 पदों पर भर्ती की जाएगी। हाल ही में नवनियुक्त सीएस डीबी गुप्ता ने भी सभी भर्ती बोर्डों को अतिशीघ्र बाकी बची भर्तियों के​ लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी करने के ​निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सभी भर्तियां सितंबर तक पूरी करवाकर नियुक्तियां भी जारी कर दी जाएगी। संभवतया प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां इतने कम समय में पूरी कर ली जाएंगी।