news of rajasthan
Rajasthan: Medical Minister Raghu sharma transferred 9 doctors.

राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड इस बार के विधानसभा चुनाव में भी सफल रहा। हालांकि कांग्रेस को बड़ी जीत नहीं मिलीं। वहीं भाजपा के प्रदर्शन को भी कमजोर नहीं आंका जा सकता। भाजपा को राजस्थान में 70 से अधिक सीटें मिली। कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी छू नहीं पाई। लेकिन सरकार बनाने में सफल रही। इसके बाद कांग्रेस में पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ी मशक्कत हुई, फिर मं​त्रिमंडल का चयन करने में भी पसीना छूटा। सबसे अहम विभागों में से एक चिकित्सा विभाग का जिम्मा रघु शर्मा को दिया गया। बता दें, रघु शर्मा अजमेर जिले की केकड़ी विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे उपचुनाव में अजमेर से सांसद चुने गए थे।

news of rajasthan
Image: चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी की पहली तबादला सूची

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान ने गुरुवार को एक तबादला सूची जारी की। इस तबादला सूची के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 9 डॉक्टरों के तबादले किए गए हैं। इसमें खास बात यह है कि 9 में से 8 डॉक्टर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए हैं, इनमें से 5 डॉक्टर केकड़ी अस्पताल में लगाए गए है। केकड़ी अस्पताल में 24 डॉक्टरों के पद स्वीकृत थे, जिनमें से 10 पद रिक्त थे। चिकित्सा मंत्री ने अपने क्षेत्र को प्राथमिकता पर रखते हुए डॉक्टरों के तबादले किए हैं। लेकिन प्रदेश के बाकी क्षेत्रों के साथ उन्होंने सौतेला व्यवहार किया है। राजस्थान में विभिन्न जिलों में चिकित्सकों की बड़ी कमी हैं, लेकिन उस ओर चिकित्सा मंत्री का ध्यान नहीं है।

Read More: प्रदेश में शिक्षा का कांग्रेसीकरण कर रही है गहलोत सरकार: वासुदेव देवनानी

चिकित्सा मंत्री शर्मा ने इन डॉक्टरों का किया ट्रांसफर

गुरुवार को जारी की गई डॉक्टरों की एक तबादला सूची के अनुसार ट्रोमा सेंटर ब्यावर से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. बालमुकुंद जैतवाल को केकड़ी अस्पताल, डॉ. सुमन माथुर गायनी को देवली से केकड़ी, डॉ. सुमन माथुर गायनी को देवली से केकड़ी, डॉ. रश्मि सिन्हा को ब्यावर से केकड़ी, डॉ. सुधीर माथुर मेडिसन को देवली से केकड़ी, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता को भीलवाड़ा से केकड़ी, डॉ. अर्चना मित्तल गायनी को सैटेलाइट अजमेर से सरवाड़, डॉ. रीटा माथुर को जिला अस्पताल भीलवाड़ा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सावर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत बढ़ाया को भीनमाल जालौर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादेड़ा में लगाया गया है। डॉ. महावीर शर्मा चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर झालावाड़ से खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी भिनाय भेजा गया है।