news of rajasthan
Rajasthan: Jharkhand Governor Dropti Murmu meets Kalyan Singh and CM Raje.
news of rajasthan
Image: झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात के दौरान.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय राजस्थान दौरे के एक दिन पहले झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू राजधानी जयपुर पहुंची। राज्यपाल मुर्मू शनिवार को जयपुर पहुंची थीं। झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। राज्यपाल मुर्मू की मुख्यमंत्री राजे से यह शिष्टाचार मुलाकात थी। बता दें कि झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का प्रथम राजस्थान दौरा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रपति का सोमवार शाम मुंबई पहुंचने का कार्यक्रम है।

news of rajasthan
image: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से शिष्टाचार भेंट की.

राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से की शिष्टाचार भेंट

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल कल्याण सिंह से झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की यह शिष्टाचार भेंट थी। रविवार को रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रदेश में पहली बार आगमन पर राजभवन के बैंकवेट हॉल में राज्यपाल कल्याण सिंह ने रात्रि भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति को रात्रि भोज में बादाम सूप के साथ राजस्थानी व्यंजन परोसे गए। इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद के साथ उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मूू सहित राज्य मंत्री मण्डल के सदस्यगण, मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, राष्ट्रपति भवन, राजभवन व राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Read More: विश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जताया सीएम राजे का आभार