news of rajasthan
राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर राज्यपाल सिंह ने कहा है कि यह महिलाओं की आकांक्षाओं, सघंर्ष, उपलब्धियों और योगदान को याद करने का दिवस है। उन्होंने कहा, ‘आज महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। इसके बावजूद बालिकाओं की संख्या कम होने, बाल विवाह, दहेज, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अनेक स्तरों पर शोषण व भेदभाव जैसी बुराइयां मौजूद हैं। हमें इन बुराइयों को दूर करना होगा।’

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई संदेश देते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा, ‘आज सम्पूर्ण विश्व में महिलाएं अपनी योग्यता के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में पहचान स्थापित कर रही हैं। संतुलित विकास के लिए अतिआवश्यक है कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित हो।’

news of rajasthan

आगे उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने भामाशाह तथा मुख्यमंत्री राजश्री जैसी योजनाएं चला रखी हैं। लैंगिक अनुपात सुधारने के लिए राज्य में पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर की गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भी राज्य में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।’ राजे ने प्रदेशवासियों के सभी व्यक्तियों से महिला उत्थान और सशक्तिकरण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान भी किया है।

महिला-बालिकाओं के लिए फ्री होगी बस यात्रा

महिला दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा संचालित सभी श्रेणी की बसों में गुरुवार 8 मार्च, 2018 को एक दिवस के लिए महिलाएं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी गई है।

read more: राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री राजे की प्रमुख घोषणाएं