vasundhara-raje

धौरों की धरती राजस्थान में इन दिनों प्रकृति ने पानी से बड़ी पीड़ा पहुंचाई है। लेकिन इस विपरीत परिस्थिति में यहाँ की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दुर्गम हालातों के सामने अपने प्रदेशवासियों के साथ चट्टान की तरह डटी हुई है। आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाढ़ के कहर से सर्वाधिक प्रभावित हुए जालोर ज़िलें में खुद पहुंची। मुख्यमंत्री राजे ने यहाँ जाकर ज़िलें के प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों से यथास्थिति हालात की जानकारी ली। उसी अनुसार कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री राजे ने अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार की। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री राजे पिछले कई दिनों से हवाई सर्वेक्षण कर लगातार इन इलाकों का जायज़ा ले रही है।

राहत कार्यों में सरकार की पुरज़ोर कोशिश:

राजस्थान में आई इस बाढ़ के बाद मारवाड़ क्षेत्र के ज़िलें तो जलमग्न ही हो गए हैं। बावजूद इसके सरकार पूरी कोशिश करके जान-माल को सुरक्षित बचाने में लगी है। राजस्थान सरकार का पुलिस अमला और पूरा प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने में लगा हुआ है। केंद्र की ओर से एनडीआरएफ और आर्मी जवानों की टीम ने हालात काबू में कर रखे है। प्रदेश सरकार ने आरएसी और होमगॉर्ड्स को भी पीड़ित लोगों के बचाव के लिए निर्दिष्ट किया हुआ है।

मुख्यमंत्री राजे कर रही है प्रभावित क्षेत्रों का दौरा:

राजस्थान में आई हुई इस जल आपदा के बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है। अभी वसुंधरा राजे जालोर ज़िले में खुद मौके पर उपस्थित है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री खुद इस मुसीबत में प्रदेशवासियों के साथ सहभागिता निभा रही है। जब इन ज़िलों में आपदा की घोषणा हुई थी, उसी समय मुख्यमंत्री राजे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर हालात का जायज़ा लिया था। तब से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लगातार इन क्षेत्रों पर निगरानी रखे हुए हैं। खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री राजे ने अभी दो दिन पहले हेलिकाप्टर से बाढ़ प्रभावित ज़िलों पाली और सिरोही का जायजा लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री राजे ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए थे। आज मुख्यमंत्री जालोर में मॉनिटरिंग कर रही है। जालोर क्षेत्र का पूरा जायज़ा लेकर सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पाबन्द कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों में भरसक सहयोग एवं कार्य करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। इन इलाकों में क्षेत्रीय मंत्रियों और विधायकों को पूरा ध्यान लगाने के कड़े निर्देश दिए है।