news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के चौथे चरण का आज छठा दिन है। बीकानेर संभाग में पिछले 6 दिनों से चल रही गौरव यात्रा का आज अंतिम दिन भी है। कहने का मतलब है कि कल (बुधवार) से राजस्थान गौरव यात्रा के पहिए कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से थम जाएंगे। विश्राम के बाद गौरव यात्रा की शुरुआत कोटा संभाग से होनी है। उसके बाद जयपुर संभाग और फिर अंत में अजमेर संभाग का सफर तय होगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के साथ प्रदेशभर के दौरे पर हैं। 40 दिवसीय इस गौरव रथ यात्रा की शुरुआत 4 अगस्त से उदयपुर से हुई थी। इस पूरी यात्रा के दौरान प्रदेश की 200 में से 165 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री राजे बीते साढ़े चार की उपब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत करेंगी। साथ ही उनकी समस्याओं को भी जानेंगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: राजस्थान छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ विनोद जाखड़ बने यूनिवर्सिटी किंग

इससे पहले बीकानेर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत 6 सितम्बर से हुई थी। इस 6 दिवसीय यात्रा में मुख्यमंत्री राजे का रथ करीब 1120 किमी. का सफर तय किया गया है। इस दौरान यात्रा संभाग की 20 विधानसभाओं से होकर गुजरी। इस दौरान कुल 15 आम सभाओं के साथ 18 जगहों पर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत हुआ। यहां राजे सभी आम सभाओं सहित स्वागत सभाओं को संबोधित किया। बीकानेर से पहले गौरव यात्रा पहले चरण में उदयपुर संभाग और तीसरे चरण में जोधपुर संभाग पूरा कर चुकी है। यात्रा का दूसरा चरण भरतपुर संभाग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।