news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के चौथा चरण आज छठा दिन है। कल रथ यात्रा संभाग के हनुमानगढ़ जिले के सफर पर थी। आज बीकानेर संभाग में गौरव यात्रा की शुरूआत फिर से हनुमानगढ़ शहर से सुबह 10:00 बजे हो चुकी है। यहां से गौरव यात्रा का पहला पड़ाव भादरा में होगा। यहां रथ यात्रा के 11:30 बजे पहुंचने की उम्मीद है। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में 2 स्वागत यात्राओं के साथ तीन आम सभाएं होनी है। अंतिम पड़ाव चूरू जिले में होगा।

सीएम राजे आज सुबह 10:00 बजे हनुमानगढ़ पहुंची और यहां से यात्रा शुरु की। इससे पहले उन्होंने यहां मौजूद कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इसके बाद रथ यात्रा भादरा के लिए रवाना हुई। भादरा में आज की पहली आम सभा रखी गई है। यहां से गौरव यात्रा पहले राजगढ़ और उसके बाद तारानगर पहुंचेगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आम सभाएं प्रस्तावित हैं। यहां से मुख्यमंत्री का अजेय रथ पहले कड़वासर और उसके बाद अंतिम पड़ाव में चूरू रवाना होगा। उक्त दोनों स्थानों पर स्वागत सभा का आयोजन होना है।

news of rajasthan
गौरव यात्रा के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची।

बीकानेर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा अगले 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान यात्रा करीब 1120 किमी. का सफर तय करेगी। संभाग की 20 विधानसभाओं से होकर यात्रा गुजरेगी। इस दौरान कुल 15 आम सभाओं के साथ 18 जगहों पर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत होगा। यहां राजे सभी आम सभाओं सहित स्वागत सभाओं को संबोधित करेंगी। बीकानेर से पहले गौरव यात्रा पहले चरण में उदयपुर संभाग और तीसरे चरण में जोधपुर संभाग पूरा कर चुकी है। यात्रा का दूसरा चरण भरतपुर संभाग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।

आपको बता दें कि राजस्थान गौरव यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और प्रदेश की 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: वसुन्धरा सरकार की 5 मुख्य योजनाएं- जानिए कैसे उठाएं लाभ