news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

news of rajasthan

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के चौथा चरण आज दूसरा दिन है। कल रथ यात्रा बीकानेर संभाग के जालौर जिले के सफर पर थी। आज संभाग में गौरव यात्रा की शुरूआत बीकानेर शहर से सुबह 10:00 बजे हो चुकी है। यहां से गौरव यात्रा का पहला पड़ाव अनूपगढ़ में होगा। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 3 आम सभाओं सहित 3 स्वागत सभाएं होनी है। आज का अंतिम पड़ाव श्रीगंगानगर में होगा। सीएम राजे आज सुबह 11:00 बजे अनूपढ़ पहुंचेंगी और यहां आयोजित एक आम सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद यात्रा रायसिंहनगर के लिए रवाना होगी। यहां दोपहर 1:30 बजे प्रस्तावित स्थान पर पहुंच मुख्यमंत्री राजे फिर से एक आम सभा को संबोधित करेंगी। यहां से रथ यात्रा रामवाली से होते हुए पदमपुर पहुंचेगी। उक्त स्थानों पर क्रमश: स्वागत सभा व आम सभा होनी है। अंतिम दौर में गौरव यात्रा का सादुलशहर व श्रीगंगानगर से होते हुए गुजरना प्रस्तावित है। यहां दोनों जगहों पर स्वागत सभा होगी है।

news of rajasthan
आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची

बीकानेर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा अगले 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान यात्रा करीब 1120 किमी. का सफर तय करेगी। संभाग की 20 विधानसभाओं से होकर यात्रा गुजरेगी। इस दौरान कुल 15 आम सभाओं के साथ 18 जगहों पर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत होगा। यहां राजे सभी आम सभाओं सहित स्वागत सभाओं को संबोधित करेंगी। बीकानेर से पहले गौरव यात्रा पहले चरण में उदयपुर संभाग और तीसरे चरण में जोधपुर संभाग पूरा कर चुकी है। यात्रा का दूसरा चरण भरतपुर संभाग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।

आपको बता दें कि राजस्थान गौरव यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और प्रदेश की 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: भामाशाह डिजिटल परिवार योजना सबसे पहले जयपुर में, गोविन्दगढ़ में लगेगा पहला शिविर