news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे-राजस्थान गौरव यात्रा
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे-राजस्थान गौरव यात्रा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के चौथे चरण का आज छठा दिन है। कल रथ यात्रा संभाग के हनुमानगढ़ और तारागढ़ जिले के सफर पर थी। आज बीकानेर संभाग में गौरव यात्रा की शुरूआत चूरू जिले से होगी। बता दें, राजस्थान गौरव यात्रा के बीकानेर संभाग का आज अंतिम दिन है। यहां से यात्रा के बीच ब्रेक लिया जाएगा। इसके बाद कोटा, जयपुर और अंत में अजमेर संभाग की यात्रा शुरु होनी है।

आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर एक नजर डाले तो राजस्थान गौरव यात्रा की आज की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे चूरू जिले से होगी। चूरू में निधारित समय पर सबसे पहले एक आम सभा होगी जिसे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे संबोधित करेंगी। यहां से गौरव यात्रा सातड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर 2:00 बजे यात्रा निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी और दोपहर 2:30 बजे शहला पहुंचने का समय है। दोनों जगहों पर स्वागत सभा का आयोजन रखा गया है। आज का अंतिम पड़ाव रतनगढ़ में होगा। यहां रथ यात्रा दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी। रतनगढ़ में आम सभा प्रस्तावित है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के कार्यक्रमों की प्रस्तावित सूची।

बीकानेर संभाग में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा की शुरुआत 6 सितम्बर से हुई थी। इस 6 दिवसीय यात्रा में मुख्यमंत्री राजे का रथ करीब 1120 किमी. का सफर तय करेगा। इस दौरान यात्रा संभाग की 20 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान कुल 15 आम सभाओं के साथ 18 जगहों पर मुख्यमंत्री राजे का स्वागत होगा। यहां राजे सभी आम सभाओं सहित स्वागत सभाओं को संबोधित करेंगी। बीकानेर से पहले गौरव यात्रा पहले चरण में उदयपुर संभाग और तीसरे चरण में जोधपुर संभाग पूरा कर चुकी है। यात्रा का दूसरा चरण भरतपुर संभाग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते रद्द कर दिया गया था।

आपको बता दें कि प्रदेश में गौरव यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 6054 किलोमीटर का सफर तय होगा। 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम और 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: कामधेनु डेयरी योजना के लिए कैसे करें आवेदन, जानें यहां…