news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा की जोधपुर संभाग के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है। बुधवार को रथ यात्रा पाली जिले में थी। आज रथ यात्रा मारवाड़ और सिरोही जिले में रहेगी। यहां मुख्यमंत्री राजे स्वागत सभा सहित आम सभाओं को संबोधित करेंगी। आज सबसे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हैलीकॉप्टर द्वारा रणकपुर (बाली) पहुंची। यहां से आउवा (मारवाड़ जंक्शन) पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम पैनोरमा उदघाटन करने पहुंची। उसके बाद राजे सुमेरपुर के लिए रवाना होंगी और यही से आज की रथ यात्रा की शुरुआत होगी। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 7 स्वागत सभाएं और 2 आम सभा रखी गई है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के आज के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की रथ यात्रा सबसे पहले दोपहर 12:30 बजे शिवगंज (सिरोही) पहुंचेगी। इसके बाद कुसालिया से होते हुए पालड़ी विधानसभा क्षेत्र जाएगी। इन दोनों स्थानों पर स्वागत सभाएं होनी है। अगला पड़ाव सिरोही में होगा जहां आम सभा प्रस्तावित है। यहां से यात्रा सीधे बारवालजी होते हुए पिण्डवाड़ा, स्वरूपगंज, भारजा और आबूरोड़ जाएगी। आबूरोड़ यात्रा का आज का अंतिम पड़ाव है। स्वरूपगंज में भी आम सभा प्रस्तावित है।

राजस्थान गौरव यात्रा प्रदेश के 7 संभाग का भ्रमण करेगी और आखिरी पड़ाव में अजमेर पहुंचेगी। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद पुष्कर में इस रथ यात्रा का सम्मान करेंगे। रथ यात्रा का दूसरा चरण (भरतपुर संभाग) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के पश्चात टाल दिया गया था।

राजस्थान गौरव यात्रा का जोधपुर संभाग का सफर 24 अगस्त से आरंभ हुआ है। यह सफर 2 सितम्बर तक चलेगा। 24 व 25 अगस्त को रथ यात्रा ने जोधपुर जिले को कवर किया है। यह 7 दिवसीय यात्रा है जिसमें जोधपुर संभाग के 6 जिलों में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान राजस्थान गौरव यात्रा 1285 किमी. का सफर तय करेगी और 32 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। 20 जनसभाएं और 51 स्वागत सभाएं होना प्रस्तावित है।

जोधपुर संभाग में 24 अगस्त से शुरु हुआ राजस्थान गौरव यात्रा का 7 दिवसीय सफर 2 सितम्बर तक दो चरणों में चलेगा। इस दौरान रथ यात्रा संभाग के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा का पहला चरण 24 व 25 अगस्त को हुआ था जिसमें जोधपुर जिले को कवर किया जा चुका है। पूरे संभाग के भ्रमण के दौरान वसुन्धराजी की गौरव यात्रा कुल 1285 किमी. का सफर तय करेगी और 32 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 20 जनसभाएं और 51 स्वागत सभाएं होना प्रस्तावित है।

Read more: शहीद जवानों के आश्रितों को नौकरी देने की तैयारी में राजस्थान सरकार