news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का तीसरा चरण 3 दिन के विश्राम के बाद आज फिर से शुरु हो गया है। इन दिनों रथ यात्रा जोधपुर संभाग के सफर पर है। आज से दो दिन तक मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पाली जिले में रहेंगे और जनसंवाद करेंगी। राजस्थान गौरव यात्रा का जोधपुर संभाग का सफर 24 अगस्त से आरंभ हुआ है। इसी बीच 26 से 28 अगस्त को विश्राम रखा गया था। आज की रथ यात्रा का सफर सुबह 10:30 बजे से जैतारण से शुरु हुआ है। बुधवार को रथ यात्रा जैतारण से होते हुए रामपुरा, चंडावल, सोजत, बागावास, जाड़प, पाली, गूंदोज, कीरवा, ढोला, सांडेराव और आखिर में फालना पहुंचेगी। इस बीच 2 आम सभा और 9 स्वागत सभा प्रस्तावित हैं।

यात्रा की शुरुआत जैतारण से होगी और उसके बाद यात्रा दोपहर साढ़े बारह बजे रामपुरा (सोजत) पहुंचेगी और उसके बाद एक बजे चंडावल। दोनों स्थानों पर स्वागत सभा आयोजित की गई है। दोपहर 1:45 बजे राजस्थान गौरव यात्रा सोजत पहुंचेगी जहां आम सभा का आयोजन होगा। उसके बाद रथ यात्रा बागावास, जाड़न से होती हुई पाली पहुंचेगी जहां आम सभा प्रस्तावित है। आखिर में यात्रा सुमेरपुर से होती हुई अंत में फालना पहुंचेगी।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा: आज के प्रस्तावित कार्यक्रम

राजस्थान गौरव यात्रा का जोधपुर संभाग का सफर 24 अगस्त से आरंभ हुआ है। यह सफर 2 सितम्बर तक चलेगा। 24 व 25 अगस्त को रथ यात्रा ने जोधपुर जिले को कवर किया है। यह 7 दिवसीय यात्रा है जिसमें जोधपुर संभाग के 6 जिलों में कार्यक्रम होंगे। इस दौरान राजस्थान गौरव यात्रा 1285 किमी. का सफर तय करेगी और 32 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। 20 जनसभाएं और 51 स्वागत सभाएं होना प्रस्तावित है।

बता दें, राजस्थान गौरव यात्रा प्रदेश के 7 संभाग का भ्रमण करेगी और आखिरी पड़ाव में अजमेर पहुंचेगी। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद पुष्कर में इस रथ यात्रा का सम्मान करेंगे।

Read more: कांग्रेस का सवाल: किस बात की गौरव यात्रा निकाल रहे हो? भाजपा: राजस्थान आज गौरवशाली प्रदेश, इसीलिए …