news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

राजस्थान मेरा मन्दिर है और प्रत्येक राजस्थानी मेरा भगवान। एक सेवक के रूप में हमने ने जनता को जनार्दन मानकर सेवा की है, जिसका नतीजा भारी जनाधार के रूप में हमें मिल रहा है। यह कहना है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। मुख्यमंत्री राजे अपनी राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान सुमेरपुर में आम जन सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने रथ यात्रा को अभूतपूर्व प्रेम देने के लिए सुमेरपुर की जनता का का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जनसभा के दौरान ही करीब 18 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

news of rajasthan

यहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को साईकल, ट्राई साईकल, लैपटॉप तथा शुभशक्ति योजना में बालिकाओं को 55-55 हजार रुपये के चेक भी वितरित किए।इससे पहले उन्होंने आउवा, मारवाड़ जंक्शन में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति पर आधारित राजस्थान के सबसे बड़े पैनोरमा का उद्घाटन किया। इस दौरान ठाकुर कुशाल सिंह जी की मूर्ति का अनावरण किया, साथ ही आउवा का स्वाभिमान मां सुगालीजी की प्रतिमा को 161 वर्ष बाद पुनः स्थापित किया।

कांग्रेस सरकार ने कंगाली दिखाकर उड़ाया राजस्थानियों का मजाक

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1/2 परियोजना से सुमेरपुर,पाली क्षेत्र की करीब 38 हजार हैक्टेयर भूमि तो सिंचित होगी ही पीने का शुद्ध जल भी मिलेगा। कांग्रेस चाहती तो यह काम अपने कार्यकाल में कर सकती थी। लेकिन उन्होंने हमेशा पैसे की कमी का बहाना बनाकर और राजस्थान को कंगाल बताकर राजस्थानियों का मज़ाक उड़ाया है।

विधायक राठौड़ की मांग पर 6 हजार करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सुमेरपुर विधानसभा को एक बड़ी सौगात देते हुए कहा कि मुझे पता चला है विधायक मदन राठौड़ जवाई बांध पुनर्भरण की मांग को लेकर स्वागत मालाएं नहीं पहनते। इस पर प्रदेश सरकार ने मदनजी की मांग को स्वीकार करते हुए 6 हजार करोड़ रु खर्च कर आस-पास की नदियों का पानी जवाई बांध तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।


Read more: क्या है मुख्यमंत्री राजे की ‘लेबोरेट्री ऑन दी व्हील’, जाने यहां…