news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।
news of rajasthan
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की रथ यात्रा राजस्थान गौरव यात्रा का आज 7वां दिन है। शनिवार को राजसमंद जिले के चारभुजानाथ मंदिर से रवाना हुई यह रथ यात्रा अब तक 600 किमी. से अधिक का सफर तय कर चुकी है। आज (शुक्रवार) को राजस्थान गौरव यात्रा सवेरे सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन कर वहां से रवाना हो चुकी है। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम में कुल 3 आम सभाएं और 7 स्वागत सभाएं शामिल हैं।

यात्रा पहले चिकांड़ा (बड़ी सादड़ी), मांगलवाड़ और कीर की चौकी होते हुए दोपहर 12 बजे भीण्डर (वल्लभ नगर) पहुंचेगी, जहां आम सभा होगी। इसके बाद रथ यात्रा खेरोदा, भटेवर और वल्लभ नगर होते हुए मावली पहुंचेगी। यहां आम सभा के बाद डबोक (उदयपुर शहर) होते हुए अंतिम पड़ाव उदयपुर शहर के लिए रवाना होगी। रथ यात्रा यहां शाम 5 बजे पहुंचेगी। यहां आम सभा रखी गई है। बता दें, आज राजस्थान गौरव यात्रा के उदयपुर संभाग का अंतिम दिन है। यात्रा का अगला पड़ाव 16 अगस्त से भरतपुर संभाग से होगा।

news of rajasthan
आज के प्रस्तावित कार्यक्रम

राजस्थान गौरव यात्रा 58 दिनों तक चलेगी और उदयपुर संभाग की 15 विधानसभाओं सहित प्रदेश की 200 में से 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इस दौरान 18 दिनों का विश्राम होगा। इस दौरान 371 जगहों पर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम होंगे। इस दौरान 134 आम सभाएं भी होंगी जिन्हें मुख्यमंत्री राजे संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

Read more: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने निम्बाहेड़ा में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया