news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा

news of rajasthan

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की चुनावी रथ यात्रा राजस्थान गौरव यात्रा का आज तीसरा दिन है। शनिवार को राजसमंद जिले के चारभुजानाथ मंदिर से रवाना हुई यह रथ यात्रा अब तक 200 किमी. से अधिक का सफर तय कर चुकी है। आज यह यात्रा संभाग की 15 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी जहां जगह-जगह यात्रा व मुख्यमंत्री राजे का स्वागत किया जाएगा। 3 जगहों पर आमसभा होगी जहां राजे सहित अन्य नेता आमजन को संबोधित करेंगे। सोमवार को राजस्थान गौरव यात्रा डूंगरपुर से निकल चुकी है। प्रात: 11.30 बजे धम्बोला में आज की पहली आम सभा प्रस्तावित है।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा-आज का कार्यक्रम

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान उदयपुर संभाग की यात्रा का रोड मैप

4 अगस्त: राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर के दर्शन। उसके बाद कांकरोली के जेके स्टेडियम में सभा का संबोधन करने का कार्यक्रम है। राजसमंद झील की पाल पर पूर्व महाराणा राजसिंह के पेनोरमा का लोकार्पण कर द्वारिकाधीशजी के दर्शन करेंगी।
5 अगस्त: खमनौर, लोसिंग, बंगडुंदा, देवास, बाघपुरा, मादड़ी, सागवाड़ा की पाल, ऋषभदेव व डूंगरपुर। (रात्रि विश्राम डूंगरपुर में)

6 अगस्त: गैजल, झूंथरी, करावड़ा, चाड़ौली, जोगपुर मोड, माही पुल, परतापुर, तलवाड़ा, त्रिपुरा सुंदरी दर्शन, कूपड़ा व बांसवाड़ा। (रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में)

7 अगस्त: चीछ, चौरड़ी, चौराहा, डांगढत्र तलाई, मोढ़ा डूंगर, भील कुआं, सज्जनगढ़, डूंगरा, खूजरा, कोटड़ा राणोदा, बरवाला राजिया, खेड़ा बदली पाड़ा व अंबापुरा। (रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में)
8 अगस्त: तेजपुर, सुरपुर, शहनावासा, देवड़ा, खमेरा, नरवाली, मूंगाणा, खूंटा, जेलदा व देवगढ़। (रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ में)
9 अगस्त: बारावरवदा, छोटी सादड़ी, बाड़ी, निम्बाहेड़ा, मांगरोल चौराहा, शंभुपुरा, चित्तौड़ बाईपास, देवरी व भानसेन। (रात्रि विश्राम सांवलियाजी में)
10 अगस्त: चिकाड़ा, मंगलवाड़, कीर की चौकी, खेरोदा, भटेवर, वल्लभनगर व डबोक।

Read more: राजस्थान गौरव यात्रा में अमित शाह ने राहुल बाबा से मांगा चार पीढ़ियों का हिसाब