news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा
news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की रथ यात्रा राजस्थान गौरव यात्रा का आज पांचवा दिन है। शनिवार को राजसमंद जिले के चारभुजानाथ मंदिर से रवाना हुई यह रथ यात्रा अब तक 400 किमी. से अधिक का सफर तय कर चुकी है। आज यह यात्रा उदयपुर संभाग की 15 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी जहां जगह-जगह यात्रा व मुख्यमंत्री राजे का स्वागत किया जाएगा। आज (बुधवार) को राजस्थान गौरव यात्रा बांसवाड़ा से निकलते हुए धाटोल पहुंचेगी जहां आम सभा होगी। इस बीच 4 स्वागत सभाएं भी होंगी। दोपहर 2.30 बजे धरियावाद और शाम 5 बजे प्रतापगढ़ में भी आम सभा प्रस्तावित है। उदयपुर संभाग का 7 दिवसीय यह दौरा 10 अगस्त को समाप्त होगा। राजस्थान गौरव यात्रा 40 दिनों तक चलेगी और प्रदेश की 165 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की इस रथ यात्रा का समापन 30 सितम्बर को पुष्कर (अजमेर) में होगा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित होंगे।

news of rajasthan
राजस्थान गौरव यात्रा-आज का प्रस्तावित कार्यक्रम

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान उदयपुर संभाग की यात्रा का रोड मैप

4 अगस्त: राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर के दर्शन। उसके बाद कांकरोली के जेके स्टेडियम में सभा का संबोधन करने का कार्यक्रम है। राजसमंद झील की पाल पर पूर्व महाराणा राजसिंह के पेनोरमा का लोकार्पण कर द्वारिकाधीशजी के दर्शन करेंगी।

5 अगस्त: खमनौर, लोसिंग, बंगडुंदा, देवास, बाघपुरा, मादड़ी, सागवाड़ा की पाल, ऋषभदेव व डूंगरपुर। (रात्रि विश्राम डूंगरपुर में)

6 अगस्त: गैजल, झूंथरी, करावड़ा, चाड़ौली, जोगपुर मोड, माही पुल, परतापुर, तलवाड़ा, त्रिपुरा सुंदरी दर्शन, कूपड़ा व बांसवाड़ा। (रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में)

7 अगस्त: चीछ, चौरड़ी, चौराहा, डांगढत्र तलाई, मोढ़ा डूंगर, भील कुआं, सज्जनगढ़, डूंगरा, खूजरा, कोटड़ा राणोदा, बरवाला राजिया, खेड़ा बदली पाड़ा व अंबापुरा। (रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में)

8 अगस्त: तेजपुर, सुरपुर, शहनावासा, देवड़ा, खमेरा, नरवाली, मूंगाणा, खूंटा, जेलदा व देवगढ़। (रात्रि विश्राम प्रतापगढ़ में)

9 अगस्त: बारावरवदा, छोटी सादड़ी, बाड़ी, निम्बाहेड़ा, मांगरोल चौराहा, शंभुपुरा, चित्तौड़ बाईपास, देवरी व भानसेन। (रात्रि विश्राम सांवलियाजी में)

10 अगस्त: चिकाड़ा, मंगलवाड़, कीर की चौकी, खेरोदा, भटेवर, वल्लभनगर व डबोक।