cm raje in nathdwara
cm raje
cm raje

धौलपुर विजय के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहली बार सामने आई। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता सीपी जोशी के निवास पर पहुंच उनकी माता के निधन पर संवेदना जताई। इससे पहले वे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी के दर्शन करने भी पहुंचीं। श्रीनाथजी के दर्शन कर मुख्यमंत्री राजे जयपुर पहुंचा जहां एयरपोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

चुनाव के दौरान पांव में लगी थी चोट

मुख्यमंत्री कई दिन से धौलपुर ही थीं और अपने महल में आराम कर रही थीं। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान वहां पांव में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। इसके बाद पहली बार वे धौलपुर से बाहर निकलीं और नाथद्वारा पहुंचीं। श्रीनाथजी मन्दिर पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झाँकी के दर्शन किए तथा प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की।

cm raje in nathdwara
cm raje in nathdwara

कांग्रेस नेता सीपी जोशी के परिवार से मिल व्यक्त किया शोक

राजनीतिक द्वैष को दूर रख मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी की माताजी के निधन पर उनके परिवार से मिलीं और संवेदना व्यक्त की। उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, स्थानीय विधायक कल्याण सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर हुआ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत

धौलपुर चुनाव के लिए वहां गईं सीएम राजे कई दिन बाद जयपुर लौटी हैं। वे चुनाव के दौरान चोटिल होने के कारण रोजे को धौलपुर ही रुकना पड़ा था। मुख्यमंत्री राजे के जयपुर आने की खुशी में एयरपोर्ट के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां जमा रहे और उन्होंने सीएम का स्वागत किया। यही नहीं सीएम के स्वागत के लिए ये कार्यकर्ता भाजपा के झंडे लेकर पहुंचे और जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में जमकर फूल बरसाए और उनका स्वागत किया। कई महिला कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाईं।