news of rajasthan
Rajasthan: Chief Minister Raje and Governor given best wishes on Ganesh Chaturthi.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज गुरुवार (13 सितम्बर) को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री राजे ने अपने संदेश में कहा कि बुद्धि और मंगल के देवता भगवान श्रीगणेश के पूजन से जीवन में आने वाली हर बाधाएं दूर होती हैं। इसलिए हम हर शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश का स्मरण करते हैं। राजे ने कहा कि गणेश जी ने माता-पिता को सर्वोच्च सम्मान दिया। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों के प्रति श्रद्धा रखने वालों के प्रति समाज भी आदर का भाव रखता है।

news of rajasthan
Image: मुख्यमंत्री और राज्यपाल की प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों के लिए कामना की है कि गणेश चतुर्थी का पर्व हमारे प्रदेश में सुख-समृद्धि का संचार करे और राज्य विकास के पथ पर इसी रफ्तार के साथ आगे बढ़ता रहे। जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर जिले में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुरुवार, 13 सितंबर को जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह पर्व बुद्धि, ज्ञान व प्रभावी संवाद का प्रतीक: राज्यपाल सिंह

प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह ने श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर राजस्थान की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि ‘‘गणपति मानव जीवन की लय है। यह पर्व बुद्धि, ज्ञान व प्रभावी संवाद का प्रतीक है। आज के दिन हमें आत्म विश्वास, ईमानदारी व निष्ठा के साथ मानवीय कर्तव्यों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।‘‘ राज्यपाल सिंह ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश की सतत प्रगति की भी कामना की हैं।

Read More: कांग्रेस सरकारों ने अपने प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घटाये: वसुंधरा राजे