news of rajastha
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे
news of rajastha
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

राजस्थान का राज्य बजट-2018 आने वाली 12 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सदन में बजट-2018 को पढ़कर सुनाएंगी। विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक के बाद राज्य बजट की तिथि की घोषणा की गई है। भाजपा सरकार का राज्य में 5वां और इस सत्र का यह आखिरी बजट होगा। इसी वर्ष राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। सदन के अध्यक्ष चैंबर में हुई विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक में 12 फरवरी तक विधानसभा का कामकाज तय हुआ। बजट सत्र के कामकाज पर चर्चा के बाद बजट की तिथि तय की गई।

आने वाला बजट-2018 गरीबों और किसानों को समर्पित होगा, इस बात की पुष्टि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे पहले ही कर चुकी हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में राज्यभर के किसानों, पशुपालकों, डेयरी संघ पदाधिकारियों तथा जनजाति क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ किए गए संवाद में वर्ष 2022 तक प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की बात मुख्यमंत्री कह चुकी हैं।

उस दौरान वसुन्धरा राजे ने कहा कि ‘गांव, गरीब और किसानों का उत्थान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हमने अब तक के सभी बजट में इन क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। आगामी बजट में भी कृषि और जनजाति क्षेत्र के कल्याण पर पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषि और जनजाति क्षेत्र विकास के लिए बजट में बेहतर प्रावधान के लिए आप सबके सुझाव भी महत्वपूर्ण होंगे।’

read more: राजस्थान में निकलेंगी एक लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी, हो जाइए तैयार