news of rajasthan

news of rajasthan

राजस्थान विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची भी जल्दी ही जारी होने की उम्मीद है। अन्य पार्टियां भी अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने में ताबड़-तोड़ तरीके से लगी हुई हैं। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2018 के लिए फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है। इन सूचियों के मुताबिक, प्रदेश में मौजूद साढ़े चार करोड़ से अधिक मतदाता चुनावी रण के इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 7 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 11 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

2.47 करोड़ पुरूष एवं 2.27 करोड़ महिला मतदाता

मौजूदा रिकॉर्ड के अनुसार, 4,74,79,402 (चार करोड़ चार करोड़ बहत्तर लाख बीस हजार पांच सौ सत्तानवे) मतदाता हैं। इनमें से 2,47,60,755 (दो करोड़ सेतालिस लाख साठ हजार सात सौ पचपन) पुरुष और 2,27,18,647 (दो करोड़ सत्ताइस लाख अठारह हजार छह सौ सेतालिस) महिला मतदाता हैं। इनमें 113,642 सर्विस मतदाता हैं। दिव्यांग वोटर्स की संख्या 435,451 है।

2.54 करोड़ युवा मतदाता निभाएंगे अपनी भूमिका

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 2.54 करोड़ युवा मतदाता नई सरकार के चयन में अहम रोल निभाएंगे, जिनकी आयु 18 से 40 साल के बीच है। मतदाताओं की संख्या 2,54,81,736 है जो कुल मतदाता संख्या का 53.96 प्रतिशत हैं। वर्तमान में युवा मतदाताओं की संख्या के मामले में जयपुर जिला टॉप पर है जहां 24.80 लाख युवा मतदाता हैं। जयपुर जिले का झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र युवा मतदाताओं की संख्या के लिहाज से टॉप पर हैं। यहां 1.94 लाख युवा मतदाता अपने क्षेत्र के विधायक के चुनाव में बड़ी भूमिका अदा करने को तैयार हैं।

Read more: राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण में भाजपा ने उतारे 131 योद्धा