news of rajasthan
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018
news of rajasthan
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018

प्रदेश की 200 में से 199 सीटों पर 7 दिसम्बर को हुए विधानसभा चुनाव का आज फैसला आ जाएगा। मतगणना शुरु हो गई है। संभावना है कि आज ही राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी, इस बात का फैसला भी हो जाएगा। बहुमत के लिए 101 सीटों की दरकार होगी। पहली बार वीवीपैट के इस्तेमाल की वजह से मतगणना के रिजल्ट में थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन परिणाम एकदम सटीक होंगे। बता दें, प्रदेश में 199 सीटों पर कुल 2274 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है लेकिन कुछ सीटों को छोड़ दिया जाए तो सरकार बनाने की सीधी टक्कर भाजपा-कांग्रेस के बीच है। बीजेपी की तरफ से वसुन्धरा राजे ही मुख्यमंत्री चेहरा है जबकि कांग्रेस सीएम चेहरा का फैसला नहीं कर पायी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट इस दौड़ में आगे हैं।

लाइव अपडेट

शाम 7:30 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव की सभी 199 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि बहुमत किसी भी पार्टी को न मिलने की वजह से गठबंधन सरकार बनने की पूरी उम्मीद है। कांग्रेस को 100, भाजपा को 73 और 26 सीट पर बसपा/आरजेडी/निर्दलीय को जीत मिली है। राजस्थान की जनता ने ‘एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस’ की परंपरा को कायम रखा है। राजस्थान कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री चेहरा नहीं खोज पायी है।

शाम 7:00 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 195 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 98, भाजपा को 73 और 24 सीट पर बसपा/आरजेडी/निर्दलीय को जीत मिली है। कांग्रेस बहुमत से दूर दिख रही है। कुछ समय में शेष 4 सीटों पर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

शाम 6:15 बजे
राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर 7 दिसम्बर पर संपन्न हुए चुनाव की 191 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 94, भाजपा को 72 और 24 सीट पर बसपा/आरजेडी/निर्दलीय को जीत मिली है। भाजपा अभी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 5 और 3 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। अगले कुछ समय में शेष 8 सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

शाम 5:45 बजे
राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर 7 दिसम्बर पर संपन्न हुए चुनाव की 179 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 89, भाजपा को 67 और 23 सीट पर बसपा/आरजेडी/निर्दलीय को जीत मिली है। भाजपा अभी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 3 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। अगले कुछ समय में सभी सीटों के परिणाम घोषित हो जाएंगे।

शाम 5:00 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 152 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 76, भाजपा को 56 और 20 सीट पर बसपा/आरजेडी/निर्दलीय को जीत मिली है। भाजपा अभी 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीटों पर अन्य आगे चल रही है।

  • पाली से बीजेपी के ज्ञान चंद प्रकाश ने जीत दर्ज कर ली है।
  • डीग-कुम्हेर से कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह जीते।
  • नाथद्वारा से कांग्रेस के सीपी जोशी ने जीत दर्ज की।
  • डीग-कुम्हेर से कांग्रेस के विश्वेन्द्र सिंह जीते।
  • संगरिया से बीजेपी के गुरदीप सिंह शाहपीणी जीते।
  • चुरू से बीजेपी के राजेन्द्र राठौड़ ने जीत दर्ज की।
  • हिंडौन से कांग्रेस के भरोसी लाल जाटव जीते।
  • भीनमाल से बीजेपी के पोराराम चौधरी ने जीत दर्ज की।
  • आमेर विधानसभा सीट से सतीश पूनिया जीते।

शाम 4:00 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 121 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 63, भाजपा को 42 और 17 सीट पर बसपा/निर्दलीय को जीत मिली है। भाजपा अभी 30 सीटों पर आगे चल रही है।

दोपहर 3:30 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 109 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 57, भाजपा को 36 और 16 सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है। भाजपा अभी 33 सीटों पर आगे चल रही है।
51. रायसिंहनगर विधानसभा सीट — बलवीर लूथरा
52. खानपुर विधानसभा सीट (झालवाड़)– बीजेपी के नरेन्द्र नागर (भाजपा)
53. नोखा विधानसभा सीट (बीकानेर)– बिहारी लाल विश्नोई (भाजपा)
54. धरियावद से बीजेपी के गौतम लाल
55. बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट – बीडी कल्ला (कांग्रेस)
56. शिव विधानसभा सीट (बाड़मेर) – अमीन खान (कांग्रेस)
57. मालवीय नगर विधानसभा सीट (जयपुर) कालीचरण सराफ (भाजपा) ने कांग्रेस की अर्चना शर्मा को हराया।
58. खींवसर विधानसभा सीट (नागौर) – हनुमान बेनीवाल (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल)
59. लालसोट विधानसभा सीट (दौसा) – परसादीलाल मीणा (कांग्रेस)
60. विराट नगर विधानसभा सीट (जयपुर) – इंद्राज गुर्जर (कांग्रेस)
61. आसपुर से बीजेपी के गोपीचंद मीणा ने जीत दर्ज की।
62. बानसूर से कांग्रेस की शकुंतला रावत जीती।
63.सिकराय विधानसभा सीट (दौसा) – ममता भूपेश (कांग्रेस)
64.सांगानेर विधानसभा सीट (जयपुर) – अशोक लाहोटी (भाजपा)
65.उदयपुर से बीजेपी के गुलाब चंद कटारिया ने जीत हासिल की।
66. मांडल से कांग्रेस के रामलाल जाट ने जीत दर्ज की।
67. भीलवाड़ा से बीजेपी के विठ्ठल शंकर अवस्थी ​जीते।
68. जहाजपुर से भाजपा के गोपी चंद मीणा ने जीत हासिल की।
69. सहाड़ा से कांग्रेस के केलंग त्रिवेदी जीते।
70. सवाई माधोपुर की बामनवास सीट से कांग्रेस की इंद्रा मीणा जीती।
71. विद्याधर नगर विधानसभा सीट (जयपुर) नरपत सिंह राजवी (भाजपा)

दोपहर 3:00 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 51 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 32, भाजपा को 13 और 10 सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है। भाजपा अभी 35 सीटों पर आगे चल रही है।
31. झालरापाटन विधानसभा सीट (झालरापाटन) – वसुन्धरा राजे (भाजपा)
32. सरदारपुरा विधानसभा सीट(जोधपुर) – अशोक​ गहलोत (कांग्रेस)
33. टोंक विधानसभा सीट – सचिन पायलट (कांग्रेस)
34. झोटवाड़ा विधानसभा सीट (जयपुर)– लालचंद कटारिया (कांग्रेस)
35. सिविल लाइंस विधानसभा सीट (जयपुर)–प्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस)
36. अलवर शहर विधानसभा सीट (अलवर)–संजय शर्मा (बीजेपी)
37. केशोरायपाटन विधानसभा सीट(बूंदी)–चंद्रकांता मेघवाल (बीजेपी)
38. लोहावट विधानसभा सीट (जोधपुर) – किसना राम विश्नोई (कांग्रेस)
39. अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट (अजमेर) – अनिता भदेल (बीजेपी)
40. श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सीट(बीकानेर) – से गिरधारी लाल महिया (माकपा)
41. मनोहरथाना से बीजेपी के गोविंद रानीपुरिया ने जीत दर्ज की।
42. सादुलपुर से कांग्रेस की कृष्णा पूनियां ने जीती।
43. जालोर से बीजेपी के जोगेश्वर गर्ग जीते।
44. लूणकरणसर से बीजेपी के सुमित गोदारा ने जीत दर्ज की।
45. अनूपगगढ़ से बीजेपी के संतोष बावरी ने जीत हासिल की।
46. नवलगढ़ से कांग्रेस के राजकुमार शर्मा जीते।
47. झुंझुनूं से ब्रजेन्द्र सिंह ओला ने जीत दर्ज की।
48. ओसियां से कांग्रेस की दिव्या मदेरणा ने जीत हासिल की।
49. मंडावर से बीजेपी के मंजीत धर्ममाल ने जीत दर्ज की।
50. राजाखेड़ा से कांग्रेस के रोहित बोहरा जीते।

दोपहर 2:00 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 30 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 16, भाजपा को 9 और 5 सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है।
21. थानागाजी विधानसभा सीट (अलवर) – कांतिप्रसाद मीणा (निर्दलीय)
22. कोटा उत्तर विधानसभा सीट (कोटा) – शांति धारीवाल (कांग्रेस)
23. मावली उत्तर विधानसभा सीट (उदयपुर) – धर्मनारायण जोशी (भाजपा)
24. डग विधानसभा सीट (झालावाड़) – कालूराम (भाजपा)
25. किशनगढ़ विधानसभा सीट (अजमेर) – सुरेश टाक (निर्दलीय)
26. जैसलमेर विधानसभा सीट – रूपाराम (कांग्रेस)
27. सोजत विधानसभा सीट (पाली) – शोभा चौहान (भाजपा)
28. कठूमर विधानसभा सीट (अलवर) – बाबूलाल (कांग्रेस)
29. चित्तौड़गढ़ विधानसभा सीट (चित्तौड़गढ़) – चंद्रभान सिंह (भाजपा)
30. केकड़ी विधानसभा सीट (अजमेर) – रघु शर्मा (कांग्रेस)

दोपहर 1:45 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 20 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 13, भाजपा को 5 और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है। एक सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की है।
16. मसूदा विधानसभा सीट (अजमेर) – राकेश पारीक (कांग्रेस)
17. सिरोही विधानसभा सीट (सिरोही) – संयम लोढ़ा (निर्दलीय)
18. पीपल्दा विधानसभा सीट (कोटा) – रामनारायण मीणा (कांग्रेस)
19. भरतपुर नगर विधानसभा सीट – वाजिब अली (बसपा)
20. सपोटरा विधानसभा सीट (करौली)  रमेश मीणा (कांग्रेस)

दोपहर 1:15 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 15 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस को 11, भाजपा को 3 और एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली है। ताजा नतीजों के अनुसार, खाजूवाला विधानसभा सीट (बीकानेर) से कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल और बाड़मेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के मेवाराम जैन ने जीत दर्ज की है।
1. हवामहल विधानसभा सीट (जयपुर) – महेश जोशी (कांग्रेस)
2. खंडार विधानसभा सीट (सवाईमाधोपुर) – अशोक बैरवा
3. खाजूवाला विधानसभा सीट (बीकानेर) – गोविंद राम मेघवाल (कांग्रेस)
4. पचपदरा विधानसभा सीट (बाड़मेर)- मदन प्रजापत (कांग्रेस)
5. बाड़मेर विधानसभा सीट – मेवाराम जैन (कांग्रेस)
6. बहरोड़ विधानसभा सीट – बलजीत यादव(निर्दलीय)
7. अलवर ग्रामीण विधानसभा सीट (अलवर) – टीकाराम जूली (कांग्रेस)
8. राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट (अलवर) – जौहरी लाल मीणा (कांग्रेस)
9. अंता विधानसभा सीट (बारां) – प्रमोद जैन भाया (कांग्रेस)
10. अजमेर उत्तर विधानसभा सीट (अजमेर) – वासुदेव देवनानी (भाजपा)
11. शाहपुरा विधानसभा सीट (भीलवाड़ा) – कैलाश मेघवाल (भाजपा)
12. पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा सीट (सिरोही) – समाराम गरासिया (भाजपा)
13. निवाई विधानसभा सीट (टोंक) – प्रशांत बैरवा (कांग्रेस)
14. कामां विधानसभा सीट (भरतपुर) – जाहिदा खान (कांग्रेस)
15. परबतसर विधानसभा सीट (नागौर) – राम निवास गवरिया (कांग्रेस)

दोपहर 1:00 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के 7 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस के पास 5 और भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिली है। ताजा नतीजों के अनुसार, खाजूवाला विधानसभा सीट (बीकानेर) से कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल और बाड़मेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के मेवाराम जैन ने जीत दर्ज की है।

दोपहर 12:45 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। भाजपा के पास 2 और कांग्रेस के पास 3 सीट आ गयी है। परबतसर विधानसभा सीट (नागौर) से कांग्रेस के राम निवास गवरिया ने जीत दर्ज की है। फिलहाल भाजपा 73 सीटों पर आगे चल रही है। 24 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे है।

दोपहर 12:30 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में 4 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। शाहपुरा विधानसभा सीट (भीलवाड़ा) से बीजेपी के कैलाश मेघवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के महावीर प्रसाद को हराया। इसके साथ बीजेपी के खाते में अभी तक दो जीत आ गयी है। पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा सीट (सिरोही) से बीजेपी के समाराम गरासिया पहले ही जीत दर्ज चुके हैं। निवाई विधानसभा सीट (टोंक) से कांग्रेस के प्रशांत बैरवा और कामां विधानसभा सीट (भरतपुर) से कांग्रेस की जाहिदा खान जीती है। फिलहाल भाजपा 75 सीटों पर आगे चल रही है। 24 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे है।

दोपहर 12:15 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कामां विधानसभा सीट (भरतपुर) से कांग्रेस की जाहिदा खान ने जीत दर्ज की है। पिंडवाड़ा-आबू (सिरोही) विधानसभा सीट से बीजेपी के समाराम गरासिया पहले ही जीत दर्ज चुके हैं। भाजपा 71 सीटों पर आगे चल रही है। 23 सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे है।

सुबह 12:00 बजे
भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट खाते में आ चुकी है। 22 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं। उदयपुर संगाग में 23 में से 15 सीटों पर आगे है। झालरापाटन से वसुन्धरा राजे, राजसमन्द से किरण माहेश्वरी,  रामगंज मंडी से मदन दिलावर, मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, पिलानी से कैलाश मेघवाल, बाली से पुष्पेंद्र सिंह, चूरू से राजेंद्र सिंह राठौड़ और फतेहपुर से सुनिता जाखड़ आगे हैं।

सुबह 11:30 बजे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणामों का खाता खुल चुका है। पिंडवाड़ा-आबू (सिरोही) विधानसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। यहां से बीजेपी के समाराम गरासिया ने जीत दर्ज की है। 2013 में भी यह सीट भाजपा के पास थी। फिलहाल बीजेपी 76 सीटों पर आगे चल रही है। 23 अन्य सीटों पर निर्दलीय या तीसरा मोर्चा आगे है।

सुबह 11 बजे

राजस्थान में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरु हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, भाजपा केवल कुछ ही सीटों से पीछे है। फिलहाल बीजेपी 77 सीटों पर आगे चल रही है। 23 अन्य सीटों पर निर्दलीय या तीसरा मोर्चा आगे है। झालरापाटन से वसुन्धरा राजे, मालवीय नगर से कालीचरण सराफ, राजसमन्द से किरण माहेश्वरी,  पिंडवाड़ा-आबू से समाराम गरासिया, रामगंज मंडी से मदन दिलावर, बाली से पुष्पेंद्र सिंह, फतेहपुर से सुनिता जाखड़ और चूरू से राजेंद्र सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं। पिलानी से कैलाश मेघवाल 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।