राहुल गांधी-कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष
news of rajasthan
राहुल गांधी-कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजस्थान कांग्रेस ने विधानसभा चुनावी रण में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 32 प्रत्याशियों को जगह मिली है। सप्ताहभर से अटकी हवामहल, आदर्श नगर, मालवीय नगर और सांगानेर सीटों पर भी इस लिस्ट में उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। इस लिस्ट में चौंकाते हुए कांग्रेस ने झालरापाटन सीट से कांग्रेस की तरफ से मानवेंद्र सिंह को उतारा है। यह सीट लंबे समय से भाजपा का गढ़ रही है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे खुद इस सीट से पहले सांसद और अब विधानसभा चुनाव लड़ती आ रही हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रतियोगिता में अब झालरापाटन सीट सबसे हॉट वॉर साबित होने वाली है। 152 उम्मीदवारों की लिस्ट कांग्रेस पहले घोषित कर चुकी है। शेष 16 प्रत्याशी की घोषणा जल्दी होने की उम्मीद है।

Read more: भाजपा ने जारी की तीसरी सूची

दूसरी ओर, त्रिकोणीय मुकाबले वाली सांगानेर सीट से पुष्पेंद्र भारद्वाज को टिकट मिला है। यहां से भाजपा की ओर से घनश्याम तिवाड़ी पिछले तीन बार से जीतते आए हैं। अब उन्होंने भारतीय वाहिनी पार्टी बना ली है और इसी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सांगानेर सीट से भाजपा के प्रत्याशी की घोषणा अभी शेष है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 7 दिसम्बर को होंगे। 11 दिसम्बर को मतदान गणना होगी और इसी दिन चुनावी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

यह है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

  1. करणपुर: गुरुमीत सिंह कुन्नर
  2. विराटनगर: इंदराज गुर्जर
  3. चौमू: भगवान सिंह सैनी
  4. फुलेरा: विद्याधर चौधरी
  5. दूदू (एससी): रितेश बैरवा
  6. हवामहल: महेश जोशी
  7. आदर्श नगर: रफीक खान
  8. मालवीय नगर: अर्चना शर्मा
  9. सांगानेर: पुष्पेंद्र भारद्वाज
  10. चाकसू (एससी): वेद प्रकाश सोलंकी
  11. बहरोड: आर.सी.यादव
  12. थानागाजी: सुनिल कुमार शर्मा
  13. अलवर शहर: स्वेता सैनी
  14. रामगढ़: साफिया जुबेर खान
  15. कठूमर (एससी): बाबूलाल बैरवा
  16. कामां: जाहिदा खान
  17. डीग (कुम्हेर): विश्वेन्द्र सिंह
  18. राजाखेड़ा: रोहित वोहरा
  19. गंगापुर: राजेश अग्रवाल
  20. लाडनूं: मुकेश भाकर
  21. डेगाना: विजयपाल मिर्धा
  22. शेरगढ़: मीणा कंवर
  23. सूरसागर: प्रो.अयूब खान
  24. बेंगू: राजेंद्र सिंह बिधुड़ी
  25. बड़ी सादड़ी: प्रकाश चौधरी
  26. भीम: सुदर्शन सिंह रावत
  27. मांडल: रामलाल जाट
  28. किशोरायपाटन (एससी): सी.एल.प्रेमी
  29. बूंदी: हरी मोहन शर्मा
  30. लाड़पुरा: गुलनाज
  31. झालरापाटन: मानवेंद्र सिंह
  32. खानपुरा: सुरेंद्र गुर्जर

Read more: राजस्थान विधानसभा चुनाव-किस सीट पर कौन होगा आमने-सामने, जानिए यहां…