news of rajasthan
राजस्थान विधानसभा
news of rajasthan
राजस्थान विधानसभा

राजस्थान विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और सभी पार्टियों के प्रत्याशियों से नामांकन दर्ज करा चुनावी रण में अपनी ताल ठोक दी है। प्रत्येक चुनाव की तरह इस बार भी कई चुनावी मुद्दे रहे लेकिन इस बार चुनावों में युवाओं की भागीदारी एक अहम पक्ष रही। इसी क्रम में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से एक सीट ऐसी भी है जहां चुनावी मैदान में उतरे सभी पार्टियों के सभी प्रत्याशी युवा वर्ग के हैं। यानि सभी की आयु 40 वर्ष से कम है। कहने का मतलब यह है कि प्रदेश की यह एक इकलौती सीट है जहां का प्रतिनिधित्व केवल युवा कर रहे हैं। इस अलौकिक विधानसभा सीट का नाम है नोहर, जोकि हनुमानगढ़ जिले में है। यहां से प्रमुख पार्टी भाजपा ने अभिषेक मटोरिया को लगातार तीसरी बार नोहर से प्रत्याशी बनाया है। बता दें, यहां से वर्तमान विधायक अभिषेक मटोरिया पहली बार 25 वर्ष की आयु में 2008 में विधायक चुने गए थे। उस समय वे राजस्थान के सबसे युवा विधायक थे। मटोरिया 2013 में दुबारा जीते।

Read more: चुनावी रण में 271 योद्धाओं ने हथियार डाले, ज्ञानदेव आहूजा ने वापिस लिया नामांकन

वर्तमान विधायक अभिषेक मटोरिया पहली बार 25 वर्ष की आयु में 2008 में विधायक चुने गए थे। उस समय वे राजस्थान के सबसे युवा विधायक थे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 में बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियों यथा कांग्रेस, बसपा, भारत वाहिनी, माकपा और अभिनव राजस्थान पार्टी ने भी यहां से युवाओं को ही मौका दिया। इनमें अभिनव पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन आवेदन में किसी कमी की वजह से खारिज हो गया है। यहां कांग्रेस ने अमित चाचाण को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने राधेश्याम, भारत वाहिनी पार्टी ने जसवंत सिहाग एवं मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी ने मंगेज चौधरी पर दांव खेला है। सभी की आयु 40 वर्ष से कम है। अभिनव राजस्थान पार्टी ने भी 32 वर्षीय प्रत्याशी को टिकट दिया था।

नोहर सीट पर चुनावी मैदान में हैं यह युवा प्रत्याशी

मंगेज चौधरी (28) – मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी
अमित चाचाण (34) – कांग्रेस
जसवंत सिहाग (34) – भारत वाहिनी पार्टी
अभिषेक मटोरिया (35) – भाजपा
राधेश्याम (38) – बसपा
निमेश कबीर दाहूजा (32) – अभिनव राजस्थान पार्टी (नामांकन रद्द)

बता दें, राजस्थान विधानसभा चुनाव 7 दिसम्बर को आयोजित होने हैं। मतगणना 11 दिसम्बर को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Read more: प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशनों पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा