news of rajasthan

news of rajasthan

लंबे इंतजार और पिछले 5 दिनों से चल रहे गहन मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। रात 12:36 बजे जारी इस लिस्ट में 152 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट टोंक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को परम्परागत सरदारपुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारेंगे। कांग्रेस की अगली लिस्ट शनिवार शाम तक निकाले जाने की संभावना है। जातिगत आधार पर देखा जाए तो इस लिस्ट में 20 ब्राह्मण-वैश्य, 23 जाट, 13 राजपूत, 29 एससी व 24 एसटी नेताओं को टिकट मिला है। मैदान में 20 महिला प्रत्याशियों को भी मौका मिला है। पिछले विधानसभा चुनाव में उतारे गए प्रत्याशियों में से 73 सीटों पर पुराने चेहरों को बरकरार रखा है जबकि 79 के नाम काटकर नए चेहरों को मौका मिला है। 3 वर्तमान विधायकों सहित पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान सिंह व बीडी कल्ला का टिकट काट उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है। सरप्राइज करते हुए कांग्रेस ने वर्तमान सांसद डॉ.रघु शर्मा को केकड़ी एवं हरीश मीणा को देवली-उनियारा से टिकट मिला है। पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा को सलूंबर, नरेंद्र बुढ़ानिया को तारानगर और खिलाड़ी बैरवा को बसेड़ी से विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। हवामहल, मालवीय नगर, सांगानेर, आदर्श नगर, झालरापाटन सीट पर सस्पेंस बना हुआ है।

Read more: कांग्रेस पर अब नहीं रहा नेताओं का भरोसा, लिस्ट से पहले भर दिए नामांकन

कांग्रेस की जारी की गई 152 प्रत्याशियों की सूची

  1. सादुलशहर – जगदीश जांगिड़
  2. गंगानगर – अशोक चांडक
  3. सूरतगढ़ – हनुमान मील
  4. रायसिंहनगर – सोना देवी बावरी
  5. अनूपगढ़ – कुलदीप इंदौरा
  6. संगरिया – शबनम गोदारा
  7. हनुमानगढ़ – विनोद कुमार
  8. पीलीबंगा – विनोद कुमार गोड़वाल
  9. भादरा – सुरेश चौधरी
  10. खाजूवाला – गोविंदराम मेघवाल
  11. बीकानेर पश्चिम – यशपाल गहलोत
  12. बीकानेर पूर्व – कन्हैया लाल झंवर
  13. कोलायत – भंवर सिंह भाटी
  14. लूणकरणसर – वीरेंद्र बेनीवाल
  15. डूंगरगढ़ – मंगलाराम गोदारा
  16. नोखा – रामेश्वर डूडी
  17. सादुलपुर – कृष्णा पूनिया
  18. तारानगर – नरेंद्र बुढ़ानिया
  19. सरदारशहर – भंवर लाल शर्मा
  20. चूरू – रफीक मंडेलिया
  21. रतनगढ़ – भंवरलाल पुजारी
  22. सुजानगढ़ – मास्टर भंवर लाल मेघवाल
  23. पिलानी – जेपी चंदेलिया
  24. सूरजगढ़ – श्रवण कुमार
  25. झूंझुनूं – बृजेंद्र ओला
  26. मंडावा – रीटा चौधरी
  27. नवलगढ़ – राजकुमार शर्मा
  28. उदयपुरवाटी – भगवानराम सैनी
  29. खेतड़ी – डॉ.जितेंद्र सिंह
  30. फतेहपुर – हाकम अली
  31. लक्ष्मणगढ़ – गोविंद सिंह डेटासरा
  32. धोद – परसराम मोरदिया
  33. सीकर – राजेंद्र पारीक
  34. दांतारामगढ़ – वीरेंद्र सिंह
  35. नीमकाथाना – सुरेश मोदी
  36. श्रीमाधोपुर – दीपेंद्र सिंह शेखावत
  37. कोटपूतली – राजेन्द्र यादव
  38. शाहपुरा – मनीष यादव
  39. झोटवाड़ा – लालचंद कटारिया
  40. आमेर – प्रशांत शर्मा
  41. जमवारामगढ़ – गोपाल मीणा
  42. विद्याधर नगर – सीताराम अग्रवाल
  43. सिविल लाइंस – प्रताप सिंह खाचरियावास
  44. किशनपोल – अमीन कागजी
  45. बगरू – गंगादेवी
  46. बस्सी – दोलतराम मीणा
  47. मुंडावर – डॉ.करण सिंह यादव
  48. बानसूर – शकुंतला रावत
  49. अलवर ग्रामीण – टीकाराम जूली
  50. राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ – जौहरी लाल मीणा
  51. नदबई – हिमांशु कटारा
  52. वैर – भजन लाल जाटव
  53. बयाना – अमर सिंह जाटव
  54. बसेड़ी – खिलाड़ी लाल बैरवा
  55. बाड़ी – गिर्राज सिंह मलिंगा
  56. धौलपुर – शिव चरा कुशवाहा
  57. टोड़ाभीम – पृथ्वी राज मीणा
  58. हिंडौन – भरोसी लाल जाटव
  59. करौली – दर्शन सिंह गुर्जर
  60. सपोटरा – रमेश मीणा
  61. बांदीकुई – जीआर खटाना
  62. सिकराय – ममला भूपेश
  63. दौसा – मुरारी लाल मीणा
  64. लालसोट – परसादीलाल मीणा
  65. बामनवास – इंद्रा मीणा
  66. सवाईमाधोपुर – दानिश अबरार
  67. खंडार – अशोक बैरवा
  68. निवाई – प्रशांत बैरवा
  69. टोंक – सचिन पायलट
  70. देवली उनियारा – हरीश मीणा
  71. पुष्कर – नसीम अख्तर
  72. अजमेर उत्तर – महेंद्र सिंह
  73. अजमेर दक्षिण – हेमंत भाटी
  74. नसीराबाद – राम नारायण गुर्जर
  75. ब्यावर – पारस जैन
  76. मसूदा – राकेश पारीक
  77. केकड़ी – डॉ.रघू शर्मा
  78. डीडवाना – चेतन चौधरी डूडी
  79. जायल – मंजू मेघवाल
  80. नागौर – हुबीबुर्रहमान
  81. खींवसर – सवाईसिंह गोदारा
  82. मेड़ता – सोनू चितारा
  83. परबतसर – रामनिवास गावड़िया
  84. नावां – महेंद्र चौधरी
  85. सोजत – शोभा सोलंकी
  86. मारवाड़ जंक्शन – जस्सा राम राठौड़
  87. फलौदी – महेश व्यास
  88. लोहावट – किसनाराम विश्नोई
  89. औसिंया – दिव्या मदेरणा
  90. भोपालगढ़ – भंवर बलाई
  91. सरदारपुरा – अशोक गहलोत
  92. जोधपुर – मनीषा पंवार
  93. लूणी – महेंद्र विश्नोई
  94. बिलाड़ा – हीराराम मेघवाल
  95. जैसलमेर – रूपाराम मेघवाल
  96. पोकरण – सालेह मोहम्मद
  97. शिव – अमीन खान
  98. बाड़मेर – मेवाराम जैन
  99. बायतू – हरीश चौधरी
  100. पचपदरा – मदन प्रजापत
  101. सिवाना – पंकज प्रताप सिंह
  102. गुढ़ामलानी – हेमाराम चौधरी
  103. चौहटन – पद्याराम मेघवाल
  104. आहौर – सेवाराम चौधरी
  105. जालौर – मंजू मेघवाल
  106. भीनमाल – समरजीत सिंह
  107. सांचौर – सुखराम विश्नोई
  108. रानीवाड़ा – रतन देवासी
  109. सिरोही – जीवनराम आर्य
  110. पिंडवाड़ा आबू – लालाराम गरासिया
  111. रेवदर – नीरज डांगी
  112. गोगुंदा – मांगीलाल गरासिया
  113. झाड़ोल – सुनील भाजट
  114. खैरवाड़ा – डॉ.दयाराम परमार
  115. उदयपुर ग्रामीण – विवेक कटारा
  116. उदयपुर शहर – गिरिजा व्यास
  117. मावली – लाल सिंह झाला
  118. वल्लभनगर – गजेंद्र सिंह शक्वावत
  119. सलूंबर – रघुवीर सिंह मीणा
  120. धरियावद – नागराज मीणा
  121. डूंगरपुर – गणेश घोगारा
  122. आसपुर – रइया मीणा
  123. सागवाड़ा – सुरेंद्र कुमार बामनिया
  124. चौरासी – मंजूला देवी
  125. घाटोल – नानालाल निनामा
  126. गढ़ी – कांता भील
  127. बांसवाड़ा – अर्जुन बामनिया
  128. बागीदौरा – महेंद्र जीत सिंह मालवीय
  129. कपासन – आनंदी राम खटीक
  130. चित्तौड़गढ़ – सुरेंद्र सिंह जाड़ावत
  131. निम्बाहेड़ा – उदयलाल आंजना
  132. प्रतापगढ़ – रामलाल मीणा
  133. कुंभलगढ़ – गणेश परमार
  134. राजसमंद – नारायण सिंह भाटी
  135. नाथद्वारा – सीपी जोशी
  136. सहाड़ा – कैलाश त्रिवेदी
  137. भीलवाड़ा – अनील डांगी
  138. शाहपुरा – महावीर प्रसाद मोची
  139. जाजपुर – धीरज गुर्जर
  140. मांडलगढ़ – विवेक धाकड़
  141. हिंडौली – अशोक चांदना
  142. पीपल्दा – रामनारायण मीणा
  143. सांगोद – भरत सिंह
  144. कोटा उत्तर – शांति धारिवाल
  145. कोटा दक्षिण – राखी गौतम
  146. रामगंज मंडी – रामगोपाल बैरवा
  147. अंता – प्रमोद जैन भाया
  148. किशनगंज – निर्मला सहरिया
  149. बारां – पानाचंद मेघवाल
  150. छबड़ा – करण सिंह राठौड़
  151. डग – मदन लाल वर्मा
  152. मनोहरथाना – कैलाश चंद मीणा

Read more: राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण में भाजपा ने उतारे 131 योद्धा